गौतम बुद्ध नगर: सुरक्षा गार्ड ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा में फेस-3 थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुए एक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बतादें कि किशोरी का सुरक्षा गार्ड ने बलात्कार किया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि महिला ने सेक्टर 126 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 …
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा में फेस-3 थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुए एक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बतादें कि किशोरी का सुरक्षा गार्ड ने बलात्कार किया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि महिला ने सेक्टर 126 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 साल की बेटी (जे पी विश टाउन) में नौकरानी थी। टाउन में नीरज नामक एक सुरक्षा गार्ड ने उसकी बेटी के साथ जबरन बलात्कार किया।
आपको बतादें कि यह घटना तब हुई जब वह लड़की घर पर अकेली थी। जहां लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है, घर पर अकेली होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
जानें क्या है पूरा मामला
घटना को लेकर थानाध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि ‘दरअसल (जे पी विश टाउन) के विवेक पावत ने इस महिला तथा उसकी बेटी के खिलाफ घर से सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के मुताबिक जब गाजियाबाद स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया गया तब पता चला कि वह करीब 15 हफ्ते की गर्भवती है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की उम्र 14 साल की है। मामले की जब घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई तब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
बतादें कि नोएडा के फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने बलात्कार किया। दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया था कि फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी से 22 मई की रात उसके पड़ोस में रहने वाले राजा नामक युवक ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लिया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पढ़ें-बहराइच: बालिका के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा बाल सुधार गृह