बाराबंकी: दूसरे दिन भी जारी रहा ऑपरेशन तेंदुआ, वन विभाग केले के खेत में छिपे होने की जता रहा संभावना

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटौरा मजरे मिश्र पुरवा में शुक्रवार को भी ऑपरेशन तेंदुआ जारी रहा। वन अधिकारियों ने पुलिस और क्षेत्रीय नागरिकों की टीम के साथ कांबिंग की। तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए हांका भी लगाया गया। बृहस्पतिवार को यहां केले के खेत मे ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। जिसकी सूचना …
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटौरा मजरे मिश्र पुरवा में शुक्रवार को भी ऑपरेशन तेंदुआ जारी रहा। वन अधिकारियों ने पुलिस और क्षेत्रीय नागरिकों की टीम के साथ कांबिंग की। तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए हांका भी लगाया गया। बृहस्पतिवार को यहां केले के खेत मे ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। जिसकी सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी थी ।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल और पिंजरा लगाकर काम्बिंग शुरू कर दी थी। लेकिन कल तेंदुआ एक बार दिखाई दिया। लेकिन कैद में नहीं आया। शुक्रवार की सुबह इटौरा मजरे मिश्र पुरवा में रामनगर देवा फतेहपुर बाराबंकी हैदरगढ़ राम सनेही घाट की वन विभाग टीम के साथ दरियाबाद पुलिस काम्बिंग करती रही। लेकिन दोपहर तक तेंदुआ नहीं दिखाई दिया।
केले के खेत से रात में कहीं बाहर जाने की संभावना को लेकर वन विभाग की टीम पदचिन्ह देख रही है। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी सुबोध शुक्ला वर्ड लाइफ चीफ वासिफ सहायक वन अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता मनोज कुमार यादव दीपक आदि काम्बिंग करते रहे।
इस बीच तेंदुए को लेकर इटौरा मजरे मिश्र पुरवा में बल्कि आसपास के गांव में भी दहशत का माहौल है। बच्चों का स्कूल जाना और निकलना बंद हो गया है। ग्रामवासी भी समूह में ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
पढ़ें- बाराबंकी: केले के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत