पीलीभीत: महोफ में शिकारियों ने बोला धावा, दो हिरनों का किया शिकार

पीलीभीत: महोफ में शिकारियों ने बोला धावा, दो हिरनों का किया शिकार

अमृत विचार, पीलीभीत। पीटीआर की महोफ रेंज में रात शिकारियों ने दो हिरनों का शिकार कर मार डाला। फायर की आवाज सुनकर वन कर्मियों ने घेराबंदी का प्रयास किया। इस दौरान एक शिकारी हत्थे चढ़ गया, जबकि तीन शिकारी भाग निकले। मौके से दो हिरनों के शव, दो बाइकें और एक अवैध बंदूक बरामद की …

अमृत विचार, पीलीभीत। पीटीआर की महोफ रेंज में रात शिकारियों ने दो हिरनों का शिकार कर मार डाला। फायर की आवाज सुनकर वन कर्मियों ने घेराबंदी का प्रयास किया। इस दौरान एक शिकारी हत्थे चढ़ गया, जबकि तीन शिकारी भाग निकले। मौके से दो हिरनों के शव, दो बाइकें और एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। इस मामले में विभागीय केस दर्ज करने के बाद पकड़े गए शिकारी को जेल भेजा गया है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं में एकाएक इजाफा देखा जा रहा है। खुली सीमा होने के चलते शिकारी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकल रहे हैं। हालांकि पीटीआर और उत्तराखंड की सुरई रेंज के बॉर्डर पर गश्त भी की जा रही है। इसके बावजूद शिकारियों की घुसपैठ थमने का नाम नहीं ले रही है। पीटीआर की महोफ रेंज के कंपार्टमेंट 104 में रात वनकर्मी गश्त कर रहे थे। इस बीच वनकर्मियों ने फायर की आवाज सुनी।

फायर की आवाज सुनते ही वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। इस दौरान चार लोग दो बाइकों पर दो हिरनों का लादते देखे गए। घेराबंदी की भनक लगते ही शिकारी बाइकों और हिरन के शवों को छोड़कर भागने लगे। इस पर वनकर्मियों ने एक शिकारी को धर दबोचा, जबकि तीन शिकारी भागने में सफल रहे। मौके से दो हिरनों के शव, दो बाइकें और एक अवैध बंदूक बरामद की गई। इस मामले में विभागीय केस दर्ज करने के बाद पकड़े गए शिकारी को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: छेड़छाड़ पीड़िता के माता-पिता पर शोहदे के रिश्तेदारों ने फेंका तेजाब