भवाली: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद हो : मुख्यमंत्री

भवाली: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद हो : मुख्यमंत्री

भवाली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घोड़ाखाल मंदिर पहुंचकर पत्नी गीता धामी के साथ गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही गोलज्यू संदेश यात्रा के समापन में भागी बने। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा के लिए प्रार्थना की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं व मंदिर …

भवाली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घोड़ाखाल मंदिर पहुंचकर पत्नी गीता धामी के साथ गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही गोलज्यू संदेश यात्रा के समापन में भागी बने। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा के लिए प्रार्थना की।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं व मंदिर के पुजारियों ने फूल मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर सैनिक स्कूल में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री पत्नी गीता धामी के साथ घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे और विधिवत हवन-पूजन किया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दो वर्ष बाद उत्तराखंड में श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं। सरकार ने पूरी तैयारी की है। केदारनाथ में शुक्रवार सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। आवश्यकता अनुसार मैनेजमेंट बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू संदेश यात्रा का समापन हो गया है। इस यात्रा से उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिली है।

इससे लोगों में गोल्ज्यू के प्रति आस्था और बढ़ेगी। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, गणेश सिंह महतोलिया, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, मंदिर पुरोहित रमेश चंद्र जोशी, कुंवर नंदन जोशी, कैलाश जोशी, जीवन जोशी, प्रकाश आर्या, पुष्कर जोशी, शिवांशु जोशी, प्रगति जैन, वर्षा, जुगल मठपाल, दीवान मेहरा, नरेश पांडे आदि मौजूद रहे। मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें कि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।