बहराइच: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सभी पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

बहराइच। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव गुरुवार को हुआ। ब्लॉक स्तरीय चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ(जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ) पयागपुर का निर्वाचन जनपदीय संगठन की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपगंज में हुआ। शिक्षक संघ के सभी …
बहराइच। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव गुरुवार को हुआ। ब्लॉक स्तरीय चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ(जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ) पयागपुर का निर्वाचन जनपदीय संगठन की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपगंज में हुआ। शिक्षक संघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महिला शिखा कटियार, उपाध्यक्ष(आरक्षित) हरिओम, संयुक्त मंत्री आशीष कुमार उपाध्याय, श्रवण कुमार सरोज, इजहारुल हक, मन्त्री गोपाल शुक्ल, कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक अतुल कुमार तिवारी निर्वाचित घोषित हुए।
चुनाव पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ विशेश्वरगंज, चुनाव अधिकारी विलाल अन्सारी जनपदीय प्रवक्ता, जय शंकर तिवारी जनपदीय संयुक्त मंत्री रहे। सम्पूर्ण चुनाव जिला अध्यक्ष वसी अहमद खां एवँ जिला महामंत्री कुमार अभय के देखरेख में सम्पन्न हुआ।चुनाव कार्यक्रम में क्षेत्र शिवपुर के डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवँ फखरपुर के यादवेंद्र यादव उपस्थित रहे।
पढ़ें-पीलीभीत: परिवार का हत्या का आरोप, शरीर पर एक चोट तक नहीं आई