मुरादाबाद पुलिस में 11 साल सेवा के बाद डॉग वीकॉन की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मुरादाबाद पुलिस में 11 साल सेवा के बाद डॉग वीकॉन की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मुरादाबाद , अमृत विचार। दस साल तक लंबी सेवा देने के बाद मुरादाबाद पुलिस के श्वान डॉग वीकॉन (खोजी कुत्ते) ने रविवार को दुनिया को दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में राजकीय सम्मान के साथ वीकान को अंतिम विदाई दी गई। बारूद की गंध पहचानने में …

मुरादाबाद , अमृत विचार। दस साल तक लंबी सेवा देने के बाद मुरादाबाद पुलिस के श्वान डॉग वीकॉन (खोजी कुत्ते) ने रविवार को दुनिया को दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में राजकीय सम्मान के साथ वीकान को अंतिम विदाई दी गई। बारूद की गंध पहचानने में महारत रखने वाले वीकान ने दस वर्ष नौ महीना व चार दिन यूपी पुलिस में सेवा की।

लेब्राडोर नस्ल के डॉग वीकॉन का जन्म 20 जुलाई 2011 को हुआ था। हेड कांस्टेबल कमल सिंह के मुताबिक वीकान का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकमपुर श्वासन प्रशिक्षण केंद्र में हुआ था। स्निफर श्वान (विस्फोटक) के रूप में वीकान को 20 जुलाई 2012 को नियुक्ति दी। वीकान की खरीद हैदाराबाद से की गई थी। लगभग दस वर्ष तक मुरादाबाद पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले वीकान ने लंबी बीमारी के बाद रविवार को दम तोड़ दिया। वीकान की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमा शोक में डूब गया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार व एएसपी सीओ सिविल लाइन सागर जैन ने पुलिस लाइन परिसर में राजकीय सम्मान के साथ वीकान को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने वीकान को पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद शस्त्र झुका कर वीकान को सलामी दी गई। फिर वीकान के शव को कंधा देते हुए पुलिस के उच्चाधिकारी रामगंगा तट पहुंचे। वहां कुत्ते का शव दफना दिया गया।

कुंभ समेत कई वीआइपी ड्यूटी में शामिल रहा वीकान
मुरादाबाद पुलिस के डाग स्क्वाड में कुल सात कुत्ते शामिल हैं। इनमें तीन ट्रैकर, दो बम निरोधक दस्ते में व दो स्निफर हैं। वीकान भी स्निफर डाग था। दस वर्ष की सेवा के दौरान मुरादाबाद पुलिस ने वीकान का इस्तेमाल प्रयागराज कुंभ के अलावा तिगरी मेले में किया। वीकान को दो बार कुंभ में ड्यूटी करने का मौका मिला था। इसके अलावा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य कई वीवीआईपी के दौरे व रैलियों में वीकान की सेवा ली गई। वीकान की मौत के बाद अब मुरादाबाद पुलिस के पास उक्कम के रूप में एक मात्र स्निफर डाग बचा है। वीकान के हैंडलर अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 के प्रयागराज कुंभ के बाद कुत्ते को सेवा मेडल मिला था।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी