केरल: सांसद प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के आरोप में यूट्यूबर अनीश अब्राहम गिरफ्तार, जानें मामला

केरल: सांसद प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के आरोप में यूट्यूबर अनीश अब्राहम गिरफ्तार, जानें मामला

त्रिशूर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मन्नुथी पुलिस ने घटना के सिलसिले में एलानाडू निवासी अनीश अब्राहम को हिरासत में लिया और बाद में उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मन्नुथी बाईपास जंक्शन पर हुई, जब प्रियंका अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वंदूर, मलप्पुरम से कोच्चि हवाई अड्डे जा रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर वायनाड से सांसद की सुरक्षा में शामिल वाहन के हॉर्न बजाने से नाराज होकर अपनी कार काफिले के सामने रोक दी। 

जब मन्नुथी के उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवरोध को हटाने का प्रयास किया, तो वह कथित तौर पर उनसे झगड़ा करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानबूझकर काफिले में घुसने, लोगों की जान खतरे में डालने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

ताजा समाचार

महाराष्ट्र: मां की गोद से फिसलकर 21वीं मंजिल से गिरा सात महीने का बच्चा, मौत
World Malaria Day 2025: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है विश्व मलेरिया दिवस, इस दिन पर जानें   बचाव और इलाज 
UP Board: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, बदायूं के नमन पाठक 10वीं और 12वीं में प्रियांश राधे बनीं जिला टॉपर
Gold Price: देश में सोने की कीमतों में उछाल से महिलाओं की बढ़ी चिंता, कहा- नवंबर में बेटी की शादी है...
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित; कानपुर के स्वर्णिम कुशवाहा रहे जिला टॉपर, प्राप्त किए 97% अंक
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक ने किया टॉप