गाजियाबाद: दो महीने बाद एक दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या ने पकड़ी रफ्तार

गाजियाबाद: दो महीने बाद एक दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या ने पकड़ी रफ्तार

गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद में कोरोना के 36 नए केस मिले हैं। तीसरी लहर के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक केस हैं। इससे पहले 15 फरवरी 2022 को गाजियाबाद में 32 केस मिले थे। अब यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इन 36 संक्रमित मरीजों में से 10 बच्चे हैं। …

गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद में कोरोना के 36 नए केस मिले हैं। तीसरी लहर के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक केस हैं। इससे पहले 15 फरवरी 2022 को गाजियाबाद में 32 केस मिले थे। अब यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।

इन 36 संक्रमित मरीजों में से 10 बच्चे हैं। इसमें पांच बच्चों की उम्र 12 साल से कम है। पांच बच्चों की उम्र 13 से 20 साल है। इसके अलावा 21 से 40 उम्र वाले 8, 41 से 60 उम्र वाले 15 और 60 साल से ज्यादा उम्र वाले तीन मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सिर्फ अप्रैल के 15 दिनों में ही कोरोना के 109 नए केस आए हैं। जो संक्रमण दर मार्च में 0.14 प्रतिशत थी, वो इस वक्त बढ़कर 0.88 प्रतिशत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि हमारा पूरा फोकस संक्रमित होने वाले मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर है। ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है।

पढ़ें- सपा नेता कासिम रायन ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव पर लगाया यह आरोप