बरेली: तेज धूप व गर्म हवा से झुलस रहे चेहरे व हाथ

बरेली, अमृत विचार । जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को खुले में धूप में तेजी होने के चलते चंद मिनट चलना भी मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस कारण अधिक गर्मी …
बरेली, अमृत विचार । जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को खुले में धूप में तेजी होने के चलते चंद मिनट चलना भी मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिस कारण अधिक गर्मी का एहसास हुआ तेज धूप में हाथ और चेहरे झुलस रहे थे। छांव वाले स्थानों पर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक गर्म हवाओं की मार पड़ सकती है। इस दौरान दिन का तापमान एक से दो डिग्री अधिक हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बनी