बरेली: प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बनी

बरेली: प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बनी

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई, जो सिविल लाइंस अक्षर विहार होते हुए पार्टी कार्यालय जाकर संपन्न हुई। सुबह 10 बजे कार्यालय पर प्रधानमंत्री का संबोधन सभी ने सुना। संचालन महानगर …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई, जो सिविल लाइंस अक्षर विहार होते हुए पार्टी कार्यालय जाकर संपन्न हुई। सुबह 10 बजे कार्यालय पर प्रधानमंत्री का संबोधन सभी ने सुना। संचालन महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डा केएम अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत के साथ पार्टी में कार्य करता है, इसीलिए भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बन गई है। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। चुनाव के दौरान जिस तरह से कार्य करता है, वह सराहनीय है।

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए जीजान से मेहनत करता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जनसंघ के समय के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं उनके पैरों को धोकर सम्मानित किया। जिसमें विरेंद्र अटल, राजेंद्र, केशव गुप्ता, राजीव चौधरी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महापौर उमेश गौतम, पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह धीरू, वीर सिंह पाल, पूरन लाल लोधी, रामगोपाल मिश्रा, मनोज थपलियाल, प्रतेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, शीतल गुलाटी, रेखा श्रीवास्तव, अमरीश कठेरिया, विष्णु शर्मा, सोनू कालरा, योगेंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सूर्यकांत मौर्य, राज अग्रवाल, अमन सक्सेना, सोमपाल शर्मा, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, अंकित माहेश्वरी, सुरजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: डॉक्टर के जीवन में आएंगी कई चुनौतियां, सदैव तत्पर रहें

ताजा समाचार

बसपा नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य, समाज के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा', पद से हटाए जाने के बाद बोले आकाश आनंद 
यूपी में इस जिले के कर्मचारी वोटिंग-डे से पहले ही करेंगे मतदान, डाक से पड़ेंगे वोट-जानें वजह
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर Kannauj में ट्रक को बचाने में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी...दो की मौत व तीन घायल
UP news: चंदौली में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान 
Good news: मवैया झील में होगी बोटिंग, किनारे पर महकेंगे फूल-बनेगा पिकनिक स्पॉट 
Fatehpur: आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ा भारी, सार्वजनिक जगह पर बिना अनुमति डांस कराने पर प्रधान समेत दो पर रिपोर्ट