एटा में चला योगी का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर चल रहा था ईंट भट्ठा

एटा। प्रदेश के जनपद में आज एक बार फिर सीएम योगी का बुलडोजर चला। बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया है। इस ग्राम समाज की 33 बीघा जमीन पर सपा के नेता और अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिजनों द्वारा कब्जा करके ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा था उसे …

एटा। प्रदेश के जनपद में आज एक बार फिर सीएम योगी का बुलडोजर चला। बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया है। इस ग्राम समाज की 33 बीघा जमीन पर सपा के नेता और अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिजनों द्वारा कब्जा करके ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा था उसे अब मुक्त करवा लिया है।

डीएम के आदेश पर उप जिला अधिकारी अलीगंज मानवेन्द्र सिंह ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचकर 4 जेसीबी मशीनें लगाकर उसमें बना हुआ ढांचा तोड़कर उसपर राज्य सरकार का कब्जा ले लिया।

उप जिला अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया

उप जिला अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया को 7 जुलाई 2008 को तत्कालीन जिला अधिकारी एटा ने इस जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया था। जिसके खिलाफ ये लोग राजस्व परिषद लखनऊ में अपील में गए थे। नवंबर 2021 को राजस्व परिषद ने इनके दावे को खारिज कर दिया उंसके बाद आज इस जमीन पर सरकार द्वारा कब्जा लिया जा रहा है। राजस्व परिषद द्वारा इनके दावे को खारिज करने के बाद आज इसको खाली कराने की कार्यवाही हुई। इस मौके पर आस पास के कई थानों का पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद था।

पढ़ें-पाकिस्तान : पंजाब को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, जानें सीएम की रेस में कौन-कौन है शामिल

ताजा समाचार