मुरादाबाद : पुलिस ने सपा नेता के दामाद को किया गिरफ्तार, गृह कर वसूलने गई नगर निगम की टीम को दी थी धमकी

मुरादाबाद : पुलिस ने सपा नेता के दामाद को किया गिरफ्तार, गृह कर वसूलने गई नगर निगम की टीम को दी थी धमकी

मुरादाबाद,अमृत विचार। गृह कर वसूलने गई नगर निगम की टीम से अभद्रता मामले में सपा नेता के दामाद को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सपा नेता के दामाद, बेटी और समधी के खिलाफ कर अधीक्षक की तहरीर पर कटघर थाने में शनिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा सिविल लाइंस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गृह कर वसूलने गई नगर निगम की टीम से अभद्रता मामले में सपा नेता के दामाद को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सपा नेता के दामाद, बेटी और समधी के खिलाफ कर अधीक्षक की तहरीर पर कटघर थाने में शनिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा सिविल लाइंस थाने में सपा नेता के खिलाफ अपर नगर आयुक्त ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल सपा नेता फरार हैं। पुलिस सपा नेता और अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

रविवार को निगम के कर अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर अपनी टीम के साथ कटघर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी डबल फाटक के पास जमाल हसन पुत्र मो. हसन से बकाया गृह कर वसूलने गए थे। उन पर तेईस लाख चार हजार चार सौ छप्पन रुपये का गृह कर बकाया था। टीम में शामिल कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, टीएस मंगल सिंह पापड़ा, राजस्व निरीक्षक शुभम, केशव विश्नोई, सतीश कुमार, उपेंद्र तला, मो. सुब्हान, मालिक शादाब, मोहित चौहान, राजस्व निरीक्षक दिलीप और प्रवर्तन दल के सदस्य थे।

जमाल हसन के मकान पर बाहर से ताले लगे थे। इस पर टीम ने पड़ोसियों से पता किया, मगर जानकारी नहीं मिली। तब टीम ने दोपहर करीब 12 बजे मकान के पीछे स्थित बंद चैनल गेट से आवाज देकर सुनिश्चित किया कि अंदर कोई नहीं है। इसके बाद चैनल गेट पर निगम का ताला लगाकर सील लगा दी। दोपहर तीन बजे किसी ने निगम के उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि सील किए गए मकान में कोई महिला बंद है। इस पर टीम के साथ अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और सीओ कटघर सवा पांच बजे जमाल हसन के मकान पर पहुंचे। उस समय जमाल हसन, उनका बेटा दानियाल मौके पर थे। जांच करने पर एक गेट की सील टूटी मिली।

दानियाल ने बताया कि वह पत्नी को रोजाना सुबह 10 बजे बाहर से दोनों गेट बंद करके चला जाता है और दोपहर दो-तीन बजे आकर ताला खोलता है। अधिकारियों की मौजूदगी में सील टूटे गेट का ताला दानियाल से खुलवाया गया और अंदर से उसकी पत्नी वाजिया दानियाल को निकाल कर फिर से सील लगा दी गई। जमाल हसन अपने परिवार के साथ गोकुलदास मोहल्ले में रहते हैं। आरोप है कि निगम के अधिकारियों के जाने के बाद जमाल हसन, उसके बेटे दानियाल ने तोड़कर अपनी पत्नी को अंदर बंद कर दिया।

इसके बाद निगम के उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देकर प्रपंच रचा की टीम ने उसकी पत्नी को अंदर बंद करके सील लगा दी। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा भी किया। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दानियल, उसके पिता जमाल हसन व पत्नी वाजिया दानियाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, निगम की सील तोड़कर पत्नी को अंदर बंद करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

रविवार को दानियाल को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उधर, दानियल के ससुर सपा नेता जिगर कालोनी यूसुफ मिलक के खिलाफ अपर नगर आयुक्त द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में शनिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को दिया तीन तलाक, तीसरा निकाह करना चाहता है युवक

 

ताजा समाचार

Kanpur: निर्माण कार्य रोकने पर दो पक्षों में जमकर बवाल, पथराव के साथ हुई मारपीट, 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी: बाबू केडी सिंह संग्रहालय के लिए पांच करोड़ जारी, खेल प्रेमियों में दौड़ी खुशी की लहर    
दुधवा में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथनी वाला बेल सांप, वन अधिकारियों ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए बताया महत्वपूर्ण खोज
उन्नाव में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी: गर्दन में मिला रस्सी का फंदा, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Eid Ul Fitr 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद की दी बधाई, बोले- अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है ये त्योहार
Kanpur: 9.40 लाख रुपये के क्रेडिट लोन से युवक ने खरीदी कार, फिर हुआ फरार, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज