किडनी की कार्यक्षमता में आ रही कमी तो अपने खानपान में ये करें बदलाव

किडनी की कार्यक्षमता में आ रही कमी तो अपने खानपान में ये करें बदलाव

उम्र बढ़ने के साथ या खराब जीवनशैली के कारण कई बीमारियां घेर लेती है लेकिन शरीर का ये सिस्टम होता है कि तबियत बिगड़ने से पहले हर अंग संकेत देता है। अगर आप उस संकेत को पहचान गए तो बड़ी से बड़ी बीमारी के चपेट में आने से बच सकते हैं। ऐसे ही बार-बार पेशाब …

उम्र बढ़ने के साथ या खराब जीवनशैली के कारण कई बीमारियां घेर लेती है लेकिन शरीर का ये सिस्टम होता है कि तबियत बिगड़ने से पहले हर अंग संकेत देता है। अगर आप उस संकेत को पहचान गए तो बड़ी से बड़ी बीमारी के चपेट में आने से बच सकते हैं। ऐसे ही बार-बार पेशाब आना, पेशाब के साथ खून का आना, पैरों में सूजन होना किडनी की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। अगर हम इन लक्षणों को समझकर अपने खानपान की आदत बदल लें।

किडनी शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है। ये ऐसे हार्मोन जारी करने के लिए जिम्मेदार हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। ये हड्डियों को स्वस्थ रखती है। किडनी का खयाल न रखने पर किडनी फेल, किडनी स्टोन का बनना, किडनी सिस्ट आदि जैसी समस्या हो सकती है।

प्याज और लाल शिमला मिर्च
प्याज में फ्लेवोनोइड्स होता है. ये एंटीऑक्सीडेंट किडनी को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। लाल शिमला मिर्च में स्वाद अधिक होता है लेकिन इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है। लाल शिमला मिर्च में विटामिन-ए और विटामिन-सी के साथ-साथ फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन बी6 होता है। इस सब्जी में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

अंगूर, स्ट्रॉबेरी, चेरी
अंगूर में फ्लेवोनोइड्स गुण होते हैं। ये सूजन को रोकने में मदद करता है. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी और मैंगनीज से भरपूर होती है। इसमें एंथोसायनिन होता है। ये एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। चेरी में फाइटोकेमिकल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। ये किडनी के लिए फायदेमंद है।

फूलगोभी और पत्ता गोभी
इस सब्जी में फोलेट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं. फूलगोफी में फाइबर की मात्रा किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है।पत्ता गोभी इसमें कोलेस्लो इंग्रेडिएंट फाइटोकेमिकल्स का एक अच्छा सोर्स है। ये किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करता है। पत्ता गोभी विटामिन बी6, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर और फोलिक एसिड से भी भरपूर होती है।

लहसुन और अंडा
नियमित रूप से लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये गुर्दे के लिए फायदेमंद है। अंडे का सफेद भाग – अंडे का सफेद भाग हेल्दी प्रोटीन के लिए जाना जाता है। ये आवश्यक अमीनो एसिड दे सकता है। अंडे के सफेद भाग में फॉस्फोरस की मात्रा कम होने के कारण ये किडनी के लिए एक हेल्दी फूड है।

ये भी पढ़े-

यूरिन इंफेक्शन, डायबिटीज या न भर रहा हो घाव तो गन्ने का रस दिखाएगा कमाल

ताजा समाचार