संभल : तीन सीटों पर सपा जीती, एक पर भजपा का कब्जा

संभल, अमृत विचार। जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर सपा और एक पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। जैसे-जैसे प्रत्याशी जीतते गए वैसे ही प्रमाण पत्र लेकर मतगणना स्थल से रवाना होते गए। जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई। …
संभल, अमृत विचार। जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर सपा और एक पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। जैसे-जैसे प्रत्याशी जीतते गए वैसे ही प्रमाण पत्र लेकर मतगणना स्थल से रवाना होते गए। जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया।
गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई। दोपहर के 12 बजे से रुझान आने शुरू हो गए। वहीं जनपद की चन्दौसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी ने 1,12,890 मत हासिल किए, जबकि सपा प्रत्याशी विमलेश कुमारी को 77,523 मत प्राप्त मिले। भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी ने 35,367 मतों से सपा प्रत्याशी को पटकनी दी।
गुन्नौर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रामखिलाड़ी सिंह यादव ने 1,23,969 मत हासिल किए और भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार उर्फ राजू यादव को 94,440 मत मिले। सपा प्रत्याशी रामखिलाड़ी सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 29,529 मतों से हराया। संभल विधानसभा सीट से इकबाल महमूद को 107073 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल को 65376 मत मिले।
सपा प्रत्याशी इकबाल महमूद ने भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल को 41697 मतों से हराया। इतना ही नहीं असमोली सीट पर सपा प्रत्याशी पिंकी यादव और भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू में कड़ी टक्कर रही, जबकि सपा प्रत्याशी पिंकी यादव को 92965 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू को 72971 वोट मिले। सपा प्रत्याशी पिंकी यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 19994 मतों से पराजित किया। जिससे तीन विधानसभाओं में सपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई तो वहीं चन्दौसी विधानसभा में