मतदान को लेकर अयोध्या रेंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आईजी खुद कर रहे निगरानी

अयोध्या। रविवार को पांचवें चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर अयोध्या रेंज के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। आईजी आफिस में चौबीस घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां जिले वार पुलिस कर्मियों की …
अयोध्या। रविवार को पांचवें चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर अयोध्या रेंज के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। आईजी आफिस में चौबीस घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां जिले वार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सर्विलांस सेल को भी सतर्क किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह की ओर से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रेंज में कुल 6128 मतदान केन्द्र और 10861 मतदेय स्थल हैं। रेंज के सभी जनपदों में कुल 937 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिह्नित किए गए हैं। जहां सुरक्षा बेहद सख्त होगी।
इसमें सर्वाधिक संख्या अयोध्या की 260 है। सबसे कम बाराबंकी की 134 है। सुलतानपुर में 159, अम्बेडकरनगर में 247 और अमेठी में 137 मतदान केन्द्र क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं। आईजी कार्यालय के अनुसार अयोध्या में 193 सेक्टर, 25 जोन, 43 पिकेट सहित 31 बैरियर बनाए गए हैं। सुलतानपुर में 189 सेक्टर, 16 जोन, 42 पिकेट व 40 बैरियर बने हैं।
बाराबंकी में 189 सेक्टर, 20 जोन, 23 पिकेट और 23 बैरियर सहित अमेठी में 110 सेक्टर, 12 जोन, 52 पिकेट और 32 बैरियर हैं। अम्बेडरनगर में 155 सेक्टर, 38 जोन, 70 पिकेट व 32 बैरियर बनाए गए हैं। हालांकि अम्बेडकर नगर में मतदान बाद में है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम वहां पूरे कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-Neha Malik Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस के लुक को देख फैंस हुए दिवाने, बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें वायरल