लखनऊ: अपने ही ममेरे भाई को मनीष ने धकेल दिया सेक्स रैकेट के दलदल में

लखनऊ: अपने ही ममेरे भाई को मनीष ने धकेल दिया सेक्स रैकेट के दलदल में

लखनऊ। फर्जी सर्टीफिकेट छापने के गिरोह सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे के खिलाफ मानव तस्करी करने और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस का पर्याप्त साक्ष्य मिलते जा रहे हैं। अपराध की दुनियां में आने के बाद मनीष ने अपने ममेरे भाई को भी इस दलदल में घसीट लिया था। जी हां गाजियाबाद …

लखनऊ। फर्जी सर्टीफिकेट छापने के गिरोह सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे के खिलाफ मानव तस्करी करने और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस का पर्याप्त साक्ष्य मिलते जा रहे हैं। अपराध की दुनियां में आने के बाद मनीष ने अपने ममेरे भाई को भी इस दलदल में घसीट लिया था। जी हां गाजियाबाद से पकड़ा गया गिरोह का प्रमुख सदस्य अजय दरअसल मनीष का अपना मौसेरा भाई है।

याद रहे कि पुलिस ने मध्य प्रदेश से मनीष को लड़किया सप्लाई करने वाली गिरोह सदस्या श्यामा दासी को गिरफ्तार किया था। श्यामा से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने गाजियाबाद से दो और सप्लायर अजय और अनिल को गिरफ्तार किया। पता चला कि अनिल डॉक्टर और रिपोर्टर बनकर लड़कियों को फंसाता था और अजय के सहयोग से मनीष को सप्लाई करता था। इसके अलावा अजय गिरोह के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज होने पर पुलिस केस को दबाने का काम करता था।

अजय व मनीष को रिमांड पर लेने की तैयारी

अजय से पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। अब पुलिस अजय और मनीष को रिमांड लेने पर विचार कर रही है। जल्द ही दोनों के खिलाफ कोर्ट में रिमांड याचिका दायर की जा सकती है।

गाजियाबाद से पकड़ा गया अजय, मनीष का ही ममेरा भाई है। अजय से मनीष के संबंध में कई जानकारियां हाथ लगी हैं। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जल्द ही अजय और मनीष दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।

– सोमेन वर्मा, डीसीपी पश्चिम

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गति केडब्ल्यूई कम्पनी के फ्रेंचाइजी ने अधिकारियों पर लगाया गम्भीर आरोप

ताजा समाचार