आज का राशिफल। 06 फरवरी, 2022
मेष आज अपने करियर को लेकर चितिंत रहेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। जूनियर्स आपसे थोड़ा नाराज रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। वृष आज परिस्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। काम …
मेष
आज अपने करियर को लेकर चितिंत रहेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। जूनियर्स आपसे थोड़ा नाराज रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।
वृष
आज परिस्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। काम का दबाव कम होने से मन हल्का रहेगा। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।
मिथुन
आज शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आवश्यक कार्य विलंब के साथ पूर्ण होंगे। नए लक्ष्यों को निर्धारित व क्रियान्वयन कर सकते हैं। नए विचारों के प्रभाव में आयेंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क
आज नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। घर में सौभाग्य का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। धन के लेन-देन की बाधा दूर होगी। अध्ययन-अध्यापन में सफलता मिलेगी। लंबी यात्राओं के लिए समय शुभ है।
सिंह
आज किसी वादे को पूरा न कर पाने के कारण आपको अपमानित होना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के व्यवहार से आप थोड़े निराश हो सकते हैं। पैतृक कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिना मांगे किसी को सलाह देना उचित नहीं है।
कन्या
आज संतान के लिए पूर्व में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आय के विभिन्न स्रोत निर्मित होने की संभावना है। धन से जुड़ी हुई समस्याओं का निवारण होगा। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।
तुला
आज राजनीति में आपको सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। बढ़ते हुए खर्चों को नियत्रिंत करने में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिल सकती है। काम के बोझ में कमी आयेगी। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।
धनु
आज दोपहर से आपके काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से अपने संबंध अच्छे रखें। आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। आपके व्यवहार में अहंकार और अधिकार जताने की प्रवृत्ति हो सकती है। जिसके कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
मकर
आज परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। शाम को परिजनों की चिंता हो सकती है। बेमतलब की बातों का तनाव न लें। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है।
कुंभ
आज आप किसी कठिन टास्क को चुन सकते हैं। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको ज़िम्मेदारी वाला कार्य सौंप सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। दैनिक कार्यों के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है।
मीन
आज आपके सौन्दर्य और व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। दूर के रिश्तेदारों से आज मुलाक़ात होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। शाम को शरीर में थकावट महसूस होगी। पूजा-पाठ व आध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे।