हल्द्वानी: विवाहिता ने लगाया पति पर जबरन शराब पिलाने का आरोप

हल्द्वानी: विवाहिता ने लगाया पति पर जबरन शराब पिलाने का आरोप

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रताड़ना की वजह से उसका वैवाहिक जीवन डेढ़ साल भी नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर मुखानी निवासी सीमा बिष्ट पुत्री राजेन्द्र सिंह नेगी ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रताड़ना की वजह से उसका वैवाहिक जीवन डेढ़ साल भी नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार आदर्श नगर मुखानी निवासी सीमा बिष्ट पुत्री राजेन्द्र सिंह नेगी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 25 नवंबर 2020 को कुलदीप बिष्ट पुत्र पान सिंह बिष्ट निवासी देवलीखेत मल्ला दाउदा रानीखेत से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार न लाने पर उसका दहेज उत्पीड़न करने लगे।

आरोप है कि पति स्वयं भी शराब पीता और उस पर भी पीने का दबाव बनाता। इस बीच ससुरालियों ने पति का विवाह एक अन्य युवती से कराने की तैयारी शुरू कर दी। मामला ज्यादा बिगड़ा तो पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और महिला हेल्पलाइन में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग में पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि अब ससुराल वाले उसे भरण-पोषण भत्ता भी नहीं दे रहे। इसके बाद विवाहिता ने पति कुलदीप, सास दया देवी, ननद मीनाक्षी रावत व रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।