मुरादाबाद : शहर को जाम से छुटकारा दिलाए विधायक

मुरादाबाद : शहर को जाम से छुटकारा दिलाए विधायक

मुरादाबाद,अमृत विचार। ठंड के मौसम में भी चुनावी माहौल ने गर्माहट लगा दी है। शहर के गली-मोहल्लों में लोग प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि हमारा नया विधायक ऐसा होना चाहिए, जो सिर्फ विकास की बात करे। शहर की सबसे बड़ी जाम की समस्या से निजात दिलाए। अमृत विचार …

मुरादाबाद,अमृत विचार। ठंड के मौसम में भी चुनावी माहौल ने गर्माहट लगा दी है। शहर के गली-मोहल्लों में लोग प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि हमारा नया विधायक ऐसा होना चाहिए, जो सिर्फ विकास की बात करे। शहर की सबसे बड़ी जाम की समस्या से निजात दिलाए।

अमृत विचार से बातचीत में लोगों ने कहा कि इससे पहले कई नेताओं ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन, वे उन पर खरे नहीं उतर सके। जीतने के बाद वे सब भूल जाते है। मतदाताओं का कहना है कि इस बार हम लोग ऐसा विधायक चुनेंगे जो शहर को विकास की ओर लेकर जाए। स्मार्ट सिटी होने के बाद भी शहर की सड़कें गड्ढों में खोई हुई हैं, जिनसे निकलना परेशानी भरा रहता है। स्कूल के समय बच्चे जाम में फंस जाते है। नये विधायक को इन समस्याओं पर काम करना होगा।

करूला निवासी मुर्तजा अली का कहना है कि हमारे शहर की सबसे बड़े समस्या जाम की है। लेकिन, आज तक किसी नेता ने इस बारे में नहीं सोचा है। इस बार हम ऐसे नेता को चुनना पसंद करेंगे, जो इस समस्या को दूर कर सके और नगर को विकास की ओर ले जाए।

बंगला गांव निवासी मनोज प्रजापति ने कहा कि शहर में कही भी पार्किग स्थल नहीं थे। इसकी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नेताओं को शहर में पार्किग के लिए कुछ करना चाहिए। मैं इस बार ऐसे विधायक को वोट दूंगा, जो शहर के बाजारों में पार्किग स्थल की व्यवस्था करे।

गलशहीद निवासी मोहम्मद यामीन ने कहा कि नया विधायक ऐसा हो, जो विकास की बात करे। जीतने के बाद सब नेता जनता को भूल जाते है। शहर में स्कूल व कॉलेज की छूट्टी के समय सबसे ज्यादा जाम की समस्या होती है। विधायक को जाम समेत अन्य समस्याओं के बारे में सोचना होगा।

टीडीआई सिटी के रहने वाले अमित कुमार का कहना है कि हमारी कालोनी की सड़के पूरी तरह खराब है। हम ऐसे नेता को चुनेंगे जो शहर को जाम की समस्या के साथ हमारी कालोनी की सड़कें व अन्य विकास कार्य करे। साथ ही शिक्षा व चिकित्सा पर भी जोर दे।

 

ताजा समाचार