बरेली: बिना डॉक्टर के चल रहे अस्पताल का पंजीकरण होगा निरस्त

बरेली: बिना डॉक्टर के चल रहे अस्पताल का पंजीकरण होगा निरस्त

बरेली, अमृत विचार। जिले में एक के बाद एक निजी अस्पतालों की लापरवाही सामने आ रही हैं। बिना डॉक्टर के ही अस्पताल चल रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ने अर्बन और रुचिका अस्पतालों में छापेमारी की। बीते दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर ममता नाम की मरीज ने शिकायत कर आरोप लगाया था …

बरेली, अमृत विचार। जिले में एक के बाद एक निजी अस्पतालों की लापरवाही सामने आ रही हैं। बिना डॉक्टर के ही अस्पताल चल रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ने अर्बन और रुचिका अस्पतालों में छापेमारी की। बीते दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर ममता नाम की मरीज ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि अर्बन अस्पताल में दूरबीन विधि से उसका ऑपरेशन अस्पताल में हुआ था।

उससे 16 हजार की रकम वसूल की गई है। टीम जब यहां छापेमारी को पहुंची तो ईएमओ मौजूद था। टीम ने मरीज के इलाज संबंधी समस्त दस्तावेज सीएमओ कार्यालय लेकर आने का आदेश जारी किया है। वहीं रुचिका अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा है। यहां क्योलड़िया निवासी माया देवी नाम की मरीज और खुशमीत निवासी पिपरिया नाम की दो मरीज भर्ती मिलीं। वहीं इमरजेंसी में भी कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। विभाग की टीम में डॉ. हरपाल सिंह और महेंद्र यादव शामिल रहे।

वर्जन– मरीज की शिकायत पर अर्बन अस्पताल से इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। वहीं रुचिका अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला और मरीज भर्ती मिले हैं। पूरी तरह से फर्जी तौर पर अस्पताल का संचालन हो रहा है। अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।
—डॉ. हरपाल सिंह, एसीएमओ प्रशासन