झांसी में 8 हजार से अधिक मरीजों ने आयुष्मान कार्ड से कराया मुफ्त इलाज

झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में न केवल तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। बल्कि लोग इसका फायदा भी ले रहे हैं। अभी तक आठ हजार से अधिक मरीज इसकी मदद से मुफ्त इलाज की सुविधा ले भी चुके हैं। योजना के नोडल अधिकारी डॉ सुमित कुमार मिसुरिया ने बताया कि …
झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में न केवल तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। बल्कि लोग इसका फायदा भी ले रहे हैं। अभी तक आठ हजार से अधिक मरीज इसकी मदद से मुफ्त इलाज की सुविधा ले भी चुके हैं। योजना के नोडल अधिकारी डॉ सुमित कुमार मिसुरिया ने बताया कि जिले में अब तक दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इनमें से अभी तक 8122 मरीजों का निशुल्क उपचार प्रदेश समेत देश के पंजीकृत निजी व राजकीय चिकित्सालयों में किया गया है। जिसके साथ ही मरीजों को लाभ पहुंचाने में झांसी जनपद प्रदेश में 11वें स्थान पर आ चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जनवरी से दिसंबर माह 2021 तक सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने पर बनाने पर आरोग्य मित्र शिव कुमार मौर्य एवं तरुण कुमार रायकवार को प्रथम जितेंद्र साहू एवं रवीद्र कुमार को द्वितीय- कैफी आजमी और नरेंद्र कुमार को तृतीय पुरुस्कार मिला है।
इनको प्रोत्साहन स्वरूप रोहित राजपुर की ओर से क्रमश 5500, 4000, 2500 की धनराशि दी गयी है। जनपद में ग्रामीण स्तर में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले छह इंटरप्रिन्योर (वीएलई) को स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, भाजपा झांसी के अध्यक्ष व रक्सा ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित राजपूत की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
पढ़ें: उप्र को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
गत माह रोहित राजपूत की ओर से एक माह में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वालों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने का ऐलान किया था। जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयुष्मान मित्रों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला और समीक्षा बैठक में छह आरोग्य मित्रों को सर्वाधिक कार्ड बनाने पर पुरस्कृत किया गया।