भारत में पासपोर्ट के होते है तीन रंग, तीनो की होती है अपनी अलग मान्यता 

भारत में पासपोर्ट के होते है तीन रंग, तीनो की होती है अपनी अलग मान्यता 

अमृत विचार। आज देश से बाहर जाने के लिए आपका पासपोर्ट सबसे जरुरी होता है। किसी भी यात्रा को करने के लिए इसका आपके पास होना जरुरी है। यह परदेश में आपकी आईडी के तरह काम करता है। लेकिन क्या कभी अपने सोचा की आखिर पासपोर्ट कितने प्रकार के होते है ? 

भारत समेत दुनिया के हर कोने में पासपोर्ट अलग अलग तरह के होते है। लेकिन भारत में ये तीन तरह के होते है। और तीनो का अलग मतलब होता है। इन तीनो पासपोर्ट का रंग भी अलग होता है। और ये हर किसी को जारी नहीं होते है। 

आईये जानते है आखिर किसको कौनसा पासपोर्ट होता है जारी। 

नीला पासपोर्ट 

Election Campa (6)

भारत में सबसे ज्यादा आपने नीले रंग के पासपोर्ट को देखा होगा। यह सामान्य लोगों को जारी किये जाते है। इसके जरिये सामान्य नागरिक की सुविधाएं दी जाती है। 

सफ़ेद पासपोर्ट 

Election Campa (7)

दूसरा पासपोर्ट है सफ़ेद रंग का होता है। इसे सरकारी कर्मचारियों को जारी किया जाता है। ऐसे सरकारी कर्मचारी जिन्हें विदेश की यात्रा करनी पड़ती है। उन्हें सफ़ेद रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। इसे सामान्य किसी को भी जारी नहीं किया का सकता है। 

मरून पासपोर्ट 

Election Campa (8)

मरून रंग का पासपोर्ट सबसे अलग होता है। ये बाकि दोनों के मुकाबले ज्यादा पावरफुल लोगों जैसे डिप्लोमेट्स, वरिष्ठ अधिकारी को ही जारी किया जा सकता है। इस पासपोर्ट के जरिये विदेशो में सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती है। सामान्य लोगों के मुकाबले इन लोगों को इमीग्रेशन आसानी से मिल जाती है। 

नारंगी पासपोर्ट 

Election Campa (9)

भारतीय नागरिको को इस तीन के अलावा एक पासपोर्ट और जारी किया जाता है। नारंगी रंग का पासपोर्ट। ये उन भारतीयों को जारी होता है जिन्हें ECR (Emigration Check Required) की आवश्यकता होती है। मतलब, आपको विदेश में काम करने जाने से पहले उत्प्रवास मंजूरी (emigration clearance) लेनी होगी, जो कि 17 विशिष्ट देशों के लिए अनिवार्य है।  

बता दें, भारतीय पासपोर्ट का पासपोर्ट इंडेक्स में 85वा स्थान है। वही, बीते साल के मुकालबे इस साल भारत इस लिस्ट में 5 रैंक निचे आ गया है। भारतीय इस समय बिना वीजा के 57 देशों की यात्रा कर सकते है। 

ये भी पढ़े : अपने जरुरी दस्तावेजों को आधार से करें लिंक, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी