हल्द्वानी: आरटीओ में नो मास्क, नो वर्क के आदेश जारी

हल्द्वानी: आरटीओ में नो मास्क, नो वर्क के आदेश जारी

हल्द्वानी, अमृत विचार। देहरादून आरटीओ दफ्तर में कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हल्द्वानी दफ्तर भी अलर्ट हो गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे ने शुक्रवार को नो मास्क- नो वर्क के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा कि बगैर मास्क आने वालों को कार्यालय परिसर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देहरादून आरटीओ दफ्तर में कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हल्द्वानी दफ्तर भी अलर्ट हो गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे ने शुक्रवार को नो मास्क- नो वर्क के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा कि बगैर मास्क आने वालों को कार्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

एआरटीओ विमल पांडे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आरटीओ दफ्तर के मुख्य गेट पर कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। जो बगैर मास्क आने वालों को चिन्हित कर रोकेंगे। मास्क लगाने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। ‌

कार्यालय में आने के बाद अगर कोई मास्क उतार देता है तो उसका काम नहीं किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और काउंटरों में शारीरिक दूरी का पालन करवाने को कहा गया है। परिसर में तीन से चार स्थानों पर सेनेटाइजर मशीनें भी लगवाई जा रही है।