अमरोहा : अवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

अमरोहा : अवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

अमरोहा, अमृत विचार। शहर के अतरासी बाईपास मार्ग पर बिना नक्शे के काटी गई अवैध कालोनियों पर प्रशासन ने गुरुवार को बुल्डोजर चलवा दिया। इस दौरान 11 स्थानों पर जेसीबी चलवाकर प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। जिले में अवैध कॉलोनियों के जाल बिछा हुआ है। बिना नक्शे के कई कालोनियां अभी भी काटी जा रही …

अमरोहा, अमृत विचार। शहर के अतरासी बाईपास मार्ग पर बिना नक्शे के काटी गई अवैध कालोनियों पर प्रशासन ने गुरुवार को बुल्डोजर चलवा दिया। इस दौरान 11 स्थानों पर जेसीबी चलवाकर प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।

जिले में अवैध कॉलोनियों के जाल बिछा हुआ है। बिना नक्शे के कई कालोनियां अभी भी काटी जा रही हैं। बिना नक्शे स्वीकृत हो रही प्लाटिंग पर अब तहसील प्रशासन ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली है। गुरुवार को जोया मार्ग से अतरासी बाईपास पर तहसील प्रशासन की टीम पहुंची।

नायब तहसीलदार के चैरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बुल्डोजर चलाकर कई अवैध कालोनियों में हुए निर्माण को धवस्त करा दिया। इन सभी प्रापर्टी डीलरों ने बिना नक्शा स्वीकृत किए ही अवैध प्लाटिंग सजा दी थी। तहसील प्रशासन टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से शहर के प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मचा गया।

नायब तहसीलदार के चैरसिया ने बताया कि अवैध कालोनियों के निर्माण के चलते पूर्व में भी प्रापर्टी डीलरों को नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक आदेशों की कोई सुध नहीं ली। एसडीएम से मिले निर्देश के बाद यह कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर रोजाना बिना नक्शा पास अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया जाएगा।