भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया- अमित शाह

हरदोई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंदिर बनवाने के लिए तमाम संघर्ष किए। साथ ही मंदिर बनवाने को कहा था वह बनाकर दिखा दिया। शाह ने कहा कि हमने जनता से जो भी वादे किए वह …

हरदोई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंदिर बनवाने के लिए तमाम संघर्ष किए। साथ ही मंदिर बनवाने को कहा था वह बनाकर दिखा दिया। शाह ने कहा कि हमने जनता से जो भी वादे किए वह पूरे करके दिखाएं हैं। जीआईसी में अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपने वादों को पूरा करती है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हमने वर्षों संघर्ष किया और लगातार संघर्ष करते रहे। साथ ही रथ यात्रा निकाली गई जिसको विपक्षियों ने रोक दिया। वहीं, कार सेवा की कारसेवकों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मुलायम सिंह यादव ने गोलियां चलवा दी। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की A,B,C,D ही उल्टी है। इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक। B का मतलब है- भाई-भतीजावाद और C का मतलब है- करप्शन। D का मतलब है- दंगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि निहत्थे कारसेवकों पर डंडों से प्रहार किए गए। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताना कसते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। लेकिन उनके इस ताने को हम चुप चाप सहते रहे। अपनी कार्य योजना में लगे रहे। आज भाजपा ने मंदिर बनाकर दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। विकास के लिए भाजपा हमेशा कृत संकल्प है‌, लगातार विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

पढ़ें: लखनऊ: छुट्टा गोवंश की देखभाल के लिए 25 करोड़ हुए स्वीकृत

जगह-जगह विकास योजनाओं के लोकार्पण हो रहे हैं। शिलान्यास हो रहे हैं जनता को चुनाव में जो भी वादे किए थे, वह भाजपा ने पूरे किए हैं। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अवैध काम करने वालों के खिलाफ हमेशा सरकार शिकंजा कसती रहेगी। साथ ही कहा कि जब आयकर के छापे पड़ते हैं, तब अखिलेश यादव के पेट में दर्द क्यों होता है। इससे साफ संकेत हैं कि कर चोरी करने वालों के साथ समाजवादी पार्टी के तार जुड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा रही है। भाजपा का उद्देश्य सभी को साथ लेकर विकास करना है ना कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना।