आश्चर्य में डाल देंगे आपको अंग्रेजी की कुछ कहावतों व कथनों के पीछे के जुड़े तथ्य…

आश्चर्य में डाल देंगे आपको अंग्रेजी की कुछ कहावतों व कथनों के पीछे के जुड़े तथ्य…

1. 1400वीं शताब्दी में इंग्लैंड के एक पति ने अपनी पत्नी की एक मोटे डंडे से पिटाई की जिससे उसकी कई हड्डियां टूट गईं। मामला देश व्यापी मुद्दा बन गया जहाँ एक तरफ पत्नी की पिटाई रोकने वाले लोग थे तो दूसरी तरफ पत्नी की पिटाई को अपना अधिकार बताने वाले लोग थे। ऐसी स्थिति …

1. 1400वीं शताब्दी में इंग्लैंड के एक पति ने अपनी पत्नी की एक मोटे डंडे से पिटाई की जिससे उसकी कई हड्डियां टूट गईं। मामला देश व्यापी मुद्दा बन गया जहाँ एक तरफ पत्नी की पिटाई रोकने वाले लोग थे तो दूसरी तरफ पत्नी की पिटाई को अपना अधिकार बताने वाले लोग थे। ऐसी स्थिति में वहाँ की संसद ने एक नया कानून पास किया जिसके अनुसार कोई भी पति अपनी पत्नी को केवल अपने अंगूठे जितनी मोटी लकड़ी से ही पीट सकेगा। अंगूठे से अधिक मोटी लकड़ी से पीटने पर इसे अपराध माना जायेगा और सजा का भागी होगा।
इसी कानून ने आज की कहावत “The thumb rule” को जन्म दिया है।

2. क्या आप जानते हैं कि बहुचर्चित खेल GOLF का नाम GOLF क्यों पड़ा? स्काटलैंड में बहुत वर्षों पहले मर्दों ने अपने लिए एक नया खेल ईजाद किया जिसका नाम रखा गया, “Gentlemen Only… Ladies Forbidden” और इस खेल शार्ट फॉर्म ही “GOLF” कहलाया। इस तरह खेल जगत में एक नया खेल तथा अंग्रेजी की डिक्सनरी में एक नया शब्द जुड़ गया “GOLF”

3. आपने ताश के पत्तों में बादशाहों को तो देखा होगा। असल में हर बादशाह इतिहास के अलग अलग किंग का प्रतिनिधित्व करता है।
Spades (हुकुम) – किंग डेविड
Hearts (पान) – किंग चार्लमैग्ने
Clubs (चिड़िया) – किंग अलेक्जेंडर दी ग्रेट
Diamonds (ईंट) – किंग जूलियस सीजर

4. शेक्सपियर के जमाने में गद्दे पलंग पर फ्रेम में कसे होते थे और उन्हें रस्सी से कसा या ढीला किया जा सकता था। सोने से पहले इस रस्सी को टाइट किया जाता था। तभी से यह कहावत कही जाती है।
“Good night .. sleep tight”

5. बेबीलोन में 4000 वर्ष पहले एक परंपरा थी। तब शादियां पूर्णिमा के दिन ही होती थी और शादी के एक महीने बाद लड़की का पिता अपनी बेटी व दामाद को शहद से बनी एक विशेष शराब लेकर जाता था जिसका नाम था “Mead”। पूर्णिमा होने के कारण इस परम्परा को “Moon” या “Honey Month” कहा जाता था। इसी परम्परा के बदले रूप को आज आप “Honey Moon” के नाम से जानते हैं।

6. इंग्लैंड के पुराने शराबखानो में ग्राहक अपनी शराब का आर्डर “Pints and quarts” में ही दिया करते थे। जब कभी कोई ग्राहक गलत व्यवहार करता था या अन्य ग्राहकों को परेशान करता था तो बारटेंडर उसको अक्सर यह कहकर समझाता था।
‘Mind your pints and quarts, and settle down.’
तभी से यह कहावत चली आ रही है ‘mind your P’s and Q’s’

7. बहुत वर्षो पहले इंग्लैंड के पब में रोज बीयर पीने आने वाले लोग एक विशेष सीटी बजाकर अपना मग दुबारा भरवाने के लिए वेटर को बुलाते थे। तभी से ‘Wet your whistle’ कहावत चलन में आई।

8. 1696 में इंग्लैंड के राजा विलियम III ने अपनी जनता पर एक नया प्रोपर्टी टैक्स लगाया। यदि किसी मकान में छह खिड़कियों से अधिक हैं तो उस मकान मालिक को टैक्स देना पड़ता था अन्यथा उन खिड़कियों को ईंटों से बंद करवाना पड़ता था। यह विंडो टैक्स 1851 तक लागू रहा था। इंग्लैंड की पुरानी इमारते आज भी इस टैक्स का सबूत है जिनकी खिड़कियां ईंटो से बन्द की गई थीं।
तभी से “Daylight robbery” नामक कहावत प्रचलन में आई।

अब आप भी जान गए है कि ये दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली छोटी छोटी कहावते व परंपराएं कहाँ से निकल कर आईं हैं। है ना अपने आप में आश्चर्य की बात।

-उमाकांत दीक्षित

इसे भी पढ़ें…

हिंदुओं में लड़कियों के बाल विवाह का आरंभ क्या मध्यकाल में हुआ? जानें इतिहास…