आज का राशिफल। 17 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल। 17 दिसंबर, 2021

मेष आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखें। इस समय मन चंचल और अस्थिर है इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। धन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत शुभ है। जॉब में सुकून का माहौल रहेगा। वृष आज व्यवसाय में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। किसी पुराने केस में विजय मिलने के योग …

मेष

आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखें। इस समय मन चंचल और अस्थिर है इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। धन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत शुभ है। जॉब में सुकून का माहौल रहेगा।

वृष

आज व्यवसाय में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। किसी पुराने केस में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट से बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जिसका प्रभाव आपके कार्यों में भी दिखाई देगा।

मिथुन

आज बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दिखावे के चक्कर में न रहें। बीमारियों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। नकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकते हैं। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क

आज सफलता के उन्माद में गलत मार्ग चुनने की गलती न करें। बच्चों के कार्यों में आप हांथ बंटायेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। युवा प्रेमी डेटिंग की योजना बना सकते हैं। आपके काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी।

सिंह

आज कर्मचारियों के साथ विरोध दूर होगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार में सुख-शान्ति का भाव बना रहेगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।

कन्या

आज व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। जिसको पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। जीवनसाथी को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज अपने अहंकार को सम्बन्धों के बीच न आने दें। व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों के प्रति आकर्षण भाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ न मिलने के कारण कुछ काम लंबित हो सकते हैं। मेहनत की तुलना में कमाई न होने से असंतोष का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक

आज आपके द्वारा दी हुई सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे थे उन्हें आज सफलता मिल सकती है। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है।

धनु

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिगड़ते हुए काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव आयेंगे। घर के पेंडिंग कार्यों में प्राथमिकता से पूरा आप रुचि लेंगे।

मकर

आज आप प्रेमी जन की बातें आपको कर्णप्रिय लगेंगी। कमीशन से संबन्धित कार्यक्षेत्र से अच्छा धन लाभ होगा। जॉब में आपका वर्चस्व दबदबा बना रहेगा। दूसरों पर ज्यादा विश्वास करना आपके हितों के लिए उत्तम नहीं है।

कुंभ

आज सावधान होकर के काम करें। विद्यार्थियों के ऊपर पढ़ाई और करियर का दोहरा दबाव हो सकता है। ऑफिस की राजनीति से आज दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपको हिम्मत और आत्मबल देगा।

मीन

आज आप काम के प्रति आपके समर्पण की लोग प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। गुस्से में आकर किसी को प्रतिक्रिया न दें। वरना आपके सम्बन्ध भी खराब हो सकते है। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।