खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: महापौर

अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय रैली का डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान मकबरा में शुभांरभ हुआ। इस दौरान सरस्वती वंदना, स्वागत गीत , 100 मीटर दौड़, सूर्य नमस्कार व अन्य खेल कराया गया। पहले दिन विजयी हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक …
अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय रैली का डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान मकबरा में शुभांरभ हुआ। इस दौरान सरस्वती वंदना, स्वागत गीत , 100 मीटर दौड़, सूर्य नमस्कार व अन्य खेल कराया गया। पहले दिन विजयी हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। इन लोगों ने मैदान पर कबूतर छोड़कर औपचारिक रूप से खेल प्रारंभ कराया गया। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। आपसी प्रतिस्पर्धाओं से बच्चों में अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि ग्राउंड पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है श्री यादव ने जनपदीय रैली में प्रतिभाग कर रहे रुदौली के बच्चों का तहसील स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चों को खेल खेल के माध्यम से शिक्षा दी जानी चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
100 मी जूनियर वालिका वर्ग दौड़ में मुस्कान प्रथम मसौधा, प्रतिभा तारुन द्वितीय, ममता बीकापुर तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष नील मणि त्रिपाठी, महामंत्री चक्रवर्ती सिंह, प्रा शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजय सिंह जिला महामंत्री प्रेम कुमार वर्मा, राजन श्रीवास्तव , शिशिर श्रीवास्तव व संत शरण सिंह आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ ने किया कार्य बहिष्कार, मरीज हुए परेशान