कुन्नूर हादसे में घायल कैप्टन वरुण सिंह की सलामती की दुआएं मांग रहा देवरिया

कुन्नूर हादसे में घायल कैप्टन वरुण सिंह की सलामती की दुआएं मांग रहा देवरिया

देवरिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के कन्हौली निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए यहां लगातार प्रार्थनाएं की जा रही है। हादसे में कैप्टन की बच जाने की खबर मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव कन्हौली में अपने लाल की …

देवरिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के कन्हौली निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए यहां लगातार प्रार्थनाएं की जा रही है।

हादसे में कैप्टन की बच जाने की खबर मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव कन्हौली में अपने लाल की सलामती के लिए शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर गुरूवार को भी जारी है। पैतृक गांव में वरुण के बड़े चाचा दिनेश प्रताप सिंह व छोटे चाचा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह वायु सेना के अधिकारियों से संपर्क में है।

पढ़ें- बरेली: शिक्षिका से मारपीट मामले में ISA ने काला फीता बांधकर किया प्रोटेस्ट, शिक्षिका का आरोप- सुनने में हो रही दिक्कत

अखिलेश प्रताप ने बताया कि वरुण गम्भीर रूप से घायल हैं। उनकी पत्नी गीतांजली और बच्चे मां के साथ हैं। उन्होंने बताया कि वरुण सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई उड़ीसा में हुई थी। वह एनडीए की परीक्षा पासकर वायु सेना में अधिकारी बने। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह आर्मी में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुंबई में भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल एक उड़ान के दौरान विमान में बड़ी तकनीकी खराबी के बाद भी कैप्टन वरुण सिंह ने विमान को हैंडल करने हुए विमान को सकुशल जमीन पर उतारा था। इस अदम्य साहस के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उनके पैतृक गांव कन्हौली में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने घायल कैप्टन के परिजनों से मुलाकात की।