भाजपा सभी वर्ग की साथी, लेकिन व्यापारी व उद्यमी मूल पूंजी: रविकांत गर्ग

भाजपा सभी वर्ग की साथी, लेकिन व्यापारी व उद्यमी मूल पूंजी: रविकांत गर्ग

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने शनिवार को वीरांगना नगरी झांसी में कहा कि यूं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमेशा से समाज के हर वर्ग का साथ दिया है। लेकिन व्यापारी और उद्यमी उसकी मूल पूंजी हैं। प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने यहां भाजपा कार्यालय में …

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने शनिवार को वीरांगना नगरी झांसी में कहा कि यूं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमेशा से समाज के हर वर्ग का साथ दिया है। लेकिन व्यापारी और उद्यमी उसकी मूल पूंजी हैं। प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का मंडलीय व्यापारिक सम्मेलन 5 दिसंबर को दीनदयाल सभागार में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी सलिल विश्नोई समेत तमाम व्यापारी नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान व्यापारी वर्ग की भाजपा से नाराजगी को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और पूर्व में जनसंघ व्यापारियों, उद्यमियों और सभी दुकानदारों की समस्या और कठिनाइयों को दूर करने के लिए हमेशा से प्रयासरत रहे हैं। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की साथी है।

पढ़ें: बूथों पर जाकर मतदाता सूचियों का अवलोकन करें पदाधिकारी : छत्रपाल

परंतु व्यापारी और उद्यमी वर्ग उसकी मूल पूंजी है। इस वर्ग ने हमेशा भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी का खुला साथ दिया है। उन्होंने कहा कि देश को चलाने के लिए 60 प्रतिशत राजस्व व्यापारियों की ओर से आता है। लोगों ने उनका अनैतिक उपयोग किया, जबकि भाजपा ने कोरोना काल में भी 45 हजार करोड़ के उद्योग स्थापित किए।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जमुना प्रसाद कुशवाहा,मनमोहन गेड़ा, दीपक हिरवानी जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, संजय चड्डा, दीपक बंटी वशिष्ठ, दीपक बिरयानी आदि उपस्थित रहे।