20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, 13 मंजिला इमारत की छत पर क्षत-विक्षत शव मिला

20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, 13 मंजिला इमारत की छत पर क्षत-विक्षत शव मिला

मुंबई। मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ …

मुंबई। मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले युवती का यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है।