आज का राशिफल। 26 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल। 26 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। मार्केटिंग संबंधित कार्यों से बेहतरीन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। वृष राशि आज व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा सोच-विचार …

मेष राशि

आज घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। मार्केटिंग संबंधित कार्यों से बेहतरीन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं।

वृष राशि

आज व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा सोच-विचार के चक्कर में काम बिगड़ सकते हैं। छोटे बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें समझाएं। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्द-बुखार हो सकती है।

मिथुन राशि

आज नया वाहन खरीद सकते हैं। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठाएंगे। देव स्थल की यात्रा के लिये जा सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित व्यवसाय से आपको धन लाभ होगा।

कर्क राशि

आज मन अप्रसन्न रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोगों के मनोभावों को इग्नोर न करें। पति-पत्नी के बीच मीठी नोंक-झोंक होने की सम्भावना है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए।

सिंह राशि

आज शत्रुओं के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

कन्या राशि

आज धार्मिक आयोजन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र की उलझनों को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग से आपको काफी समर्थन मिलेगा। घर के इंटीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

तुला राशि

आज आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान करा सकते हैं। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि

अाज गर्मी और उमस के कारण माइग्रेन का दर्द उभर हो सकता है। घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। नए सहयोगियों से आपको सावधान रहना चाहिए।

धनु राशि

आज आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध करने वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल संभावना है।

मकर राशि

आज पहले किए गए प्रयासों का उत्तम परिणाम मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। कुटीर उद्योगों से उत्तम धन लाभ होगा। तीखा भोजन करने से बचें। आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़े दबाव में रहेंगे। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपेक्षानुकूल सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोई भी काम करने से पूर्व मित्रों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपके काम पर लोग नजर बनाये रखेंगे। जमीन के कारोबारियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। व्यावसायिक अनुबध करने से पहले पेपर्स वगैरह को ध्यान रख लें। आप लोगों की मदद के लिये तैयार रहेंगे।

ताजा समाचार

वायु सेना और सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर, सरकार ने सबसे बड़े रक्षा सौदे को दी मंजूरी 
बाराबंकी: रोजेदार मुस्लिमों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज, सजदे में झुके लाखों अकीदतमंदों के सिर
सीतापुर: शिक्षक से मांगी रंगदारी, एसपी की फटकार के बाद केस दर्ज
बाराबंकी: वायरल वीडियो की हुई पुष्टि, डिप्टी सीएमओ निलंबित...डायग्नोस्टिक सेंटर लाइसेंस के लिए मांगी थी रिश्वत  
बदायूं: नशे ने छीन लिया बेटे का सहारा, बेबस पिता ने कहा- पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे
लखीमपुर खीरी: युवक ने किशोरी को दबोचा, शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को धाने में बैठाया