मुरादाबाद : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, धान की फसल को भारी नुकसान

मुरादाबाद : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, धान की फसल को भारी नुकसान

मुरादाबाद, अमृत विचार। झमाझम बारिश से जहां मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को राहत मिली वहीं बारिश की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मुरादाबाद में सुबह साढ़े दस बजे से बरसात लगातार हो रही है। करीब पांच घंटे से बरसात …

मुरादाबाद, अमृत विचार। झमाझम बारिश से जहां मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को राहत मिली वहीं बारिश की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मुरादाबाद में सुबह साढ़े दस बजे से बरसात लगातार हो रही है। करीब पांच घंटे से बरसात हो रही है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

बरसात की वजह से पाकबड़ा में हाईवे पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक साइड तो जाम भी लग गया। इस बरसात से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। इसके अलावा हवा चलने से गन्ना भी गिरा है और सरसों व उड़द की फसल को भी नुकसान है। मुरादाबाद में 47 मिलीलीटर बरसात रिकार्ड की गई है।

मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में भी रविवार की सुबह से बरसात हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर मौसम पर पड़ा है, क्योंकि इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोग बहुत परेशान है, लेकिन इस बरसात की वजह से मौसम में बदलाव आएगा। बरसात की वजह से हाईवे पर पानी भर गया।जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में भी लाइट जलानी पड़ी।

बारिश की वजह से धान की फसल को नुकसान हुआ है, क्योंकि धान की फसल इस समय पक कर तैयार है और खेतों में पानी भरने से फसल गिर गई या जो धान कटा हुआ है, उसे सबसे ज्यादा नुकसान है। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है, हालांकि गन्ने की फसल को फायदा मिला है लेकिन बारिश के साथ चली हवा से कहीं-कहीं गन्ने की फसल भी गिर गई। बारिश के चलते महानगर में भी कई स्थानों पर पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का खासा असर दिखाई दिया। खेत पानी से लबालब भर गए।

बरसात से अब मौसम सामान्य हो गया है। उमस खत्म हो गई और अब लोगों को गुलाबी ठंड काअहसास होगा। दीपावली के बाद मौसम और ठंडा हो जाएगा। पहले की मौसम से संबंधित चेतावनी जारी कर दी थी कि किसान अपनी कटी धान की फसल को सुरक्षित कर लें, जिससे किसान सावधान हो गए और धान की फसल को नुकसान बहुत कम हुआ है। इस बरसात से रबी फसलों को फायदा मिलेगा,क्योंकि जमीन में नमी हो गई। मुरादाबाद में 47 मिलीलीटर बरसात हुई है। सोमवार को भी बरसात का मौसम रहेगा। डॉ. आरपी सिंह मौसम वैज्ञानिक, पंत नगर विश्वविद्यालय

धान की फसल को बहुत नुकसान हुआ है।खेत में तो कटा हुआ धान था, उससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और खेत में भी पानी भरने से फसल खराब हो गई।यह बेमौसम की बरसात हुई है।जिससे फायदे की जगह नुकसान ज्यादा हुआ है। धान के अलावा सरसों में भी नुकसान है, अब सरसों की बुआई की तैयारी चल रही है, लेकिन बरसात होने से बुआई करीब 15 दिन लेट हो गई और जो सरसों अभी ही बोई है, उस खेत में पानी भरने फसल को नुकसान पहुंचा है। रणवीर सिंह, किसान