संतो के समागम व आशीर्वाद से समाज उन्नति करता हैं – पूर्व विधायक

संतो के समागम व आशीर्वाद से समाज उन्नति करता हैं – पूर्व विधायक

हरदोई। कई प्रांतों के संतो ने 155 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सपा नेता आसिफ खां बब्बू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें 2022 में विधायक बनने का आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक बब्बू ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश भगवान श्री राम, श्री कृष्ण तथा महात्मा बुद्ध की धरती हैं, इसकी पवित्रता को …

हरदोई। कई प्रांतों के संतो ने 155 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सपा नेता आसिफ खां बब्बू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें 2022 में विधायक बनने का आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक बब्बू ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश भगवान श्री राम, श्री कृष्ण तथा महात्मा बुद्ध की धरती हैं, इसकी पवित्रता को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए।

पतित पावनी गंगा धाम नगरी हरिद्वार से मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी अयोध्या जा रहे पंच दशानन नागा दिगम्बर के महंत प्रमोद पुरी, महंत रामपुरी, मनोज पुरी, कोठारी उदयभान पुरी, हेमेन्द्र पुरी, भंडारी अनिल पुरी, पुजारी अवनीश पुरी ने पूर्व विधायक सपा नेता आसिफ खां बब्बू के आवास पर मुलाकात की और 2022 में विधायक बनने का आशीर्वाद दिया। संत समाज के महात्माओं का वंदन अभिनंदन बब्बू व मौजूद दर्जनों समर्थकों ने किया।

संत-महात्माओं ने कहा समाजवादी पार्टी सत्य के रास्ते पर है जो इंसानों के बीच फर्क नहीं करती है यह पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती हैं। संतो की टोली‌ ने कहा यह भाजपा कम नहीं, सिर्फ बातें करना जानती है। विकास में उसकी रूचि नहीं है। भाजपा ही समस्याओं की जड़ है। संतों ने कहा कि अखिलेश बेदाग हैं अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने सभी साधु संतों का सम्मान किया था।

पूर्व विधायक बब्बू ने कहा मानव जीवन संस्कारी होना चाहिए। भाजपा बदले की भावना से काम करती है। हमारा देश व प्रदेश प्रेम की भूमि है, यहां नफरत की कोई जगह नहीं है जिस समाज में संतों का जितना अधिक मान-सम्मान होता है वह समाज विकास के मामले में उतनी ही उन्नति करता है। उन्होंने संत शिरोमणि श्री रविदास को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं आज भी प्रासांगिक है। समाज को उनकी शिक्षाएं अपनाकर विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर चैयरमैन प्र. लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, लालबिहारी, कफिल खां, नन्हें त्रिवेदी टोडरपुर, जुबेर प्रधान भोगीपुर ग्रंट रमेश मिश्रा हरदसापुर, जवाहर, रामनिवास पूर्व प्रधान, लालू गुप्ता, अरूण कुमार मिश्रा (मोनू) सिगुलापुर, दिनेश गनुआपुर, आनन्द कुमार पूर्व प्रधान तारागांव, साजिद खां, चेतराम भोगीपुर ग्रंट, शीबू खान, विनोद पाठक परेली, गौरव सूरी, साजिद गुरु आदि सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।