धारी में लगाया गया तहसील दिवस, 23 शिकायतें हुईं दर्ज

धारी में लगाया गया तहसील दिवस, 23 शिकायतें हुईं दर्ज

भीमताल, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने मंगलवार को धारी ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं पर सुनवाई की। तहसील दिवस में 23 शिकायतें दर्ज हुईं। सीडीओ ने इन शिकायतों के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस  में आने वाली शिकायतों की समीक्षा जिला, …

भीमताल, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने मंगलवार को धारी ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं पर सुनवाई की। तहसील दिवस में 23 शिकायतें दर्ज हुईं। सीडीओ ने इन शिकायतों के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि तहसील दिवस  में आने वाली शिकायतों की समीक्षा जिला, शासन स्तर पर हो रही है इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता से निस्तारण करें। साथ ही निस्तारण की कार्यवाही शिकायत कर्ता को भी उपलब्ध कराएं। इस अवसरपर  दीपा देवी, योगेश सिंह, मीनाक्षी कांडपाल, डीडी लोहनी, बलवन्त सिंह मनराल, डॉ. एके रावत  आदि मौजूद थे।

ये शिकायतें हुईं दर्ज 

  1. ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने बैंक ऑॅफ बड़ौदा मे महिला समूहों का पंजीयन नहीं होने, क्षेत्र में विद्युत के तार जगह-जगह पेड़ों से लटकने, हैड़ाखान-मोटरमार्ग डामरीकरण, आय प्रमाण पत्र  बनाने की समस्याएं बताईं।
  2. क्षेत्रवासियों ने ओखलकांडा ककोड़,गांजा, कांता व चमोली गांव, पटरानी, गौनियारो आदि गांवों मे मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए टावर लगाने की मांग की।
  3. क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चंद्र ने पलडा-देवनगर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की।
  4. कनिष्ट उप प्रमुख कृष्ण सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की।
  5. ग्राम प्रधान खष्टी नयाल ने प्राथमिक विद्यालय लेटीबुंगा मे शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
  6. ज्येष्ठ उप प्रमुख धारी संजय सिह बिष्ट ने पदमपुरी सोमवारी आश्रम की बन्द पडी लाइब्रेरी संचालन, धारी-खुटानी मार्ग में डामरीकरण, धारी-कसियालेख मोटर मार्ग में कॉजवे निर्माण की मांग की।
  7.  ग्राम प्रधान चंदन सिह बिष्ट ने बुरांशी स्कूल में पानी नहीं होने की समस्या बताई।
  8. ग्राम प्रधान धानाचुली राजेन्द्र बिष्ट ने अपर जून व लोवर जून पेयजल योजना की मरम्मत, धानाचुली क्षेत्र मे हैंडपंप की मरम्मत की मांग की।