बरेली: नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र मिश्रा

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की कर्मचारी कल्याण सेवा समिति का शुक्रवार को करीब 2 बजे पुस्तकालय सभागार में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र मिश्रा को नौंवी बार निर्विरोध समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव यादव और गंगाप्रसाद कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए। सचिव पद …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की कर्मचारी कल्याण सेवा समिति का शुक्रवार को करीब 2 बजे पुस्तकालय सभागार में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र मिश्रा को नौंवी बार निर्विरोध समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव यादव और गंगाप्रसाद कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए। सचिव पद पर हरीश मौर्य ने एक बार फिर जीत हासिल की। जल्द ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय होगा।
तीन चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार, शिव चरण और केपी सिंह ने चुनाव सम्पन्न कराया। सचिव पद पर 89 वोट पड़े, जिसमें हरीश मौर्य को 72 और सुनील कुमार को सिर्फ 15 वोट मिले। नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि कैसे अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कराया जाए और बरेली कॉलेज को राज्य या केन्द्रीय विश्वविद्यालय मंजूर कराया जाए। उनका कहना है कि 15 सितंबर को प्रस्तावित मशाल जुलूस में बरेली कॉलेज से शाम 7 बजे शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी सब शामिल हों।
चुनाव के दौरान भजन लाल गोला, नानक चंद्र, विजय पटेल, रविंद्र सहारा, वंश गोपाल शर्मा, योगेश यादव, दीपक, मनीष मिश्र टीकाराम, सुनील कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, श्रीपाल, विजय कुमार, सुशील कुमार, मुकेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।