सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो बहुत कम जानते हैं लोग, इस तरह बनाई थी अपनी पहचान

सिद्धार्थ शुक्ला का आज मुंबई के कूपर हॉस्पिटल 40 की उम्र में निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत से टीवी और सिनेमा जगत के लोग काफी दुखी है। सिद्धार्थ ने एक से बढ़कर कई शोज में काम किया। सिद्धार्थ शुक्ला बिगबॉस 13 के सबसे ज्यादा पसंददीदा कंटेस्टेंट है। जो शो के शुरुवात से ही सोशल …
सिद्धार्थ शुक्ला का आज मुंबई के कूपर हॉस्पिटल 40 की उम्र में निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत से टीवी और सिनेमा जगत के लोग काफी दुखी है। सिद्धार्थ ने एक से बढ़कर कई शोज में काम किया।
सिद्धार्थ शुक्ला बिगबॉस 13 के सबसे ज्यादा पसंददीदा कंटेस्टेंट है। जो शो के शुरुवात से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहे थे।
सिद्धार्थ शुक्ला बहुत ज्यादा एग्रेसिव नेचर के है, लेकिन वे अपने परिवार से बहुत ज्यादा प्यार करते थें। सिद्धार्थ शुक्ला का जनम 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ।
पिता का नाम अशोक शुक्ला और माँ का नाम रीता शुक्ला है। साल 2019 में एक्टर के पिता का देहांत हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की दो बड़ी बहने हैं। घर में सबसे छोटे होने की वजह से सिद्धार्थ सभी के लाडले रहे हैं।
एक रियालीटि शो में उनकी मां ने बताया थी। क्योकि बचपन से ही वो बहुत स्मार्ट रहे है। इसलिए वह हीरो की तरह ही रहना पसंद करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
इसलिए उनकी माँ से बहुत ज्यादा लगाव है उनका। सिद्धार्थ शुक्ला की लव लाइफ भी काफी इंट्रेस्टिंग रही है। उनकी को-एक्ट्रेस रह चुकीं रश्मि देसाई के साथ उनकी लव रिलेशनशिप के बारे में तो सभी जानते हैं मगर, सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट लंबी है। साल 2008 में सिद्घार्थ ने ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से डेब्यू किया था।
इसके बाद वे ‘जाने पहचाने से..ये अजनबी’ में नजर आए।
सही मायने में उन्हें पहचान ‘बालिका वधू’ सीरियल से मिली थी। इस सीरियल से उन्होंने हर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
इस सीरियल में सिद्धार्थ की ऑन स्क्रीन सास बन चुकी स्मिता बंसल का भी नाम उनके साथ जोड़ा जा चुका है मगर स्मिता भी इस बात को क्लीयर कर चुकी हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
इसके बाद वह ‘झलक दिखला जा सीजन 6’ में नजर आए थे। वह ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7’ में भी शामिल हुए थे।
जिसंमें उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सिद्धार्थ आखिरी बार सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में नजर आए थे।
उसके बाद उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन जीता था।
आपको बताते कि सिद्धार्थ शुक्ला का पहला विज्ञापन पुरुषों के लिए आने वाली ‘फेयर एंड लवली का था। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी; के सेट पर भी देखा गया था।