अमरोहा : पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक करें पौधरोपण

अमरोहा : पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक करें पौधरोपण

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर एवं आयुक्त दुग्ध विकास एवं नोडल अधिकारी शशिभूषण लाल सुशील ने पौधरोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपने बात कही और कहा उनका रखरखाव बेहतर तरीके से किया जाए। पेड़ ही हमारे जीवन की डोर है। इनसे से ही आक्सीजन मिलती है और पर्यावरण शुद्ध होता है। …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर एवं आयुक्त दुग्ध विकास एवं नोडल अधिकारी शशिभूषण लाल सुशील ने पौधरोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपने बात कही और कहा उनका रखरखाव बेहतर तरीके से किया जाए। पेड़ ही हमारे जीवन की डोर है। इनसे से ही आक्सीजन मिलती है और पर्यावरण शुद्ध होता है। जिले भर में 31.55 लाख पौधे रोपे गए।

मंगलवार को ग्राम सिहाली जागीर में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश के आयुक्त दुग्ध विकास एवं नोडल अधिकारी शशिभूषण लाल सुशील ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। पेड़ों का कटान होने से जहां पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है, वही इसका असर हर स्तर पर हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे सूबे में इस वर्ष 65 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है, पूरा प्रदेश हरा भरा हो। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री एंव नोडल अधिकारी ने वन रेंज में पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा, जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, एसडीएम सुधीर कुमार,सीओ सतीश चंद्र पांडे, तहसीलदार अर्चना शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, चंद्रपाल सिंह भाटी, देवेंद्र खड़गवंशी, सुभाष चौधरी आदि मौजूद रहे।

भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने किया पौधारोपण
सैदनगली में नगर पंचायत ईओ निहाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक और थानाध्यक्ष अरिहंत सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। सैदनगली नगर पंचायत को ढाई हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला। जिसमें अधिकांश वृक्षारोपण किया जा चुका है और बाकी लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अमित गुर्जर, राजेश नीटू भाटी, निकेश राघव, सुरेंद्र शर्मा, सूका खड़गवंशी, विजयपाल गुर्जर, शेरपाल सिंह, रविंदर सिंह आदि रहे।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : वीवो फोन के दफ्तर में ईडी ने मारा छापा…जानें क्या कुछ मिला अहम सुराग