अमेठी: भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

अमेठी: भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

संग्रामपुर/अमेठी। भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विवाद को शांत कराया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मिसरौली बड़गांव निवासी झूरी की पत्नी घर के सामने मंगलवार की सुबह झाड़ू से साफ सफाई कर रही थी। इसी …

संग्रामपुर/अमेठी। भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विवाद को शांत कराया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मिसरौली बड़गांव निवासी झूरी की पत्नी घर के सामने मंगलवार की सुबह झाड़ू से साफ सफाई कर रही थी।

इसी बीच किसी बात को लेकर पड़ोसी मातादीन यादव की पत्नी व उनके पुत्र लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया। महिला की चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर बाद विवाद खत्म हुआ। मारपीट में महिला को गंभीर चोंटे आई हैं।

परिवारीजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि सोमवार को तालाब के खाते की भूमि पर मातादीन ने अवैध कब्जा कर छप्पर रख लिया था। जिसे पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने बुलडोजर से गिरवा दिया था।

यह भी पढ़ें:-भूमि विवादों में संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करें सुनिश्चित: डीएम

ताजा समाचार

लखनऊः ‘कुकरैल नाइट सफारी और एडवेंचर पार्क’ का निर्माण कार्य अप्रैल से होगा शुरू, करोड़ों का बजट जारी
बहराइच: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, घर में मचा कोहराम
Kanpur: शहर में बिजली चोरी वाले टॉप 10 क्षेत्र चिह्नित, ये इलाका बना नंबर एक... केस्को व विजिलेंस की टीमें चलाएंगी चेकिंग अभियान
चोटों से मुक्त निकहत जरीन का लक्ष्य मई में वापसी पर, बोलीं-कोई भी व्यक्ति जीवन में इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ पाता 
सौरभ की क्रूरता से हत्या...दिल चीरने के बाद उसके गर्दन और दोनों हथेलियों को काटा, पोस्टमार्टम से हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
सऊदी अरब में टी20 टूर्नामेंट के आयोजन की कोई योजना नहीं, IPL प्रमुख अरुण धूमल ने अटकलों को किया खारिज