कृषि शिक्षा सर्वोच्च व्यवसायिक माध्यम : महेश कुमार

कृषि शिक्षा सर्वोच्च व्यवसायिक माध्यम : महेश कुमार

अयोध्या। जिले में कृषि शिक्षा दिवस पर प्रदेश की राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि कृषि छात्र स्वाराजेगार को बढ़ावा दें। कृषि शिक्षा ही सर्वोच्च व्यवसायिक माध्यम है। इसे ग्रहण करने वाले छात्र अपने आपको गौरवशाली महसूस करें। कृषि शिक्षा दिवस …

अयोध्या। जिले में कृषि शिक्षा दिवस पर प्रदेश की राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि कृषि छात्र स्वाराजेगार को बढ़ावा दें। कृषि शिक्षा ही सर्वोच्च व्यवसायिक माध्यम है। इसे ग्रहण करने वाले छात्र अपने आपको गौरवशाली महसूस करें।

कृषि शिक्षा दिवस पर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। 15 छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की पहल व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर भव्य समारोह का आयोजन महाविद्यालय के एग्रीबिजनेस ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

पढ़ें: अयोध्या: हिंदू योद्धा संगठन ने किया सम्मेलन का आयोजन, संतों के समक्ष रखा गया ये प्रस्ताव…

मुख्य अतिथि महेश कुमार गुप्ता और कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह की उपस्थिति में आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलगीत के बाद कार्यक्रम संयोजक डॉ डी नियोगी ने कार्यक्रम के विस्तृत रूप रेखा बताई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम भी लांच किया गया। कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा की कृषि की प्रगति और विकास उच्च शिक्षा संस्थान और अनुसंधान संस्थाओं पर निर्भर करता है। हमें कृषि पाठ्यक्रमों को आधुनिक बनाकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेकार पड़ी भूमि को विकसित कर खेती योग्य बनाना, शत-प्रतिशत मृतक आश्रितों की नियुक्ति, दशकों से कार्यरत 101 श्रमिकों का विनियमित किए जाने व विश्वविद्यालय में एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की बात कही। इस अवसर पर विषयों पर रंगोली प्रतियोगिता और मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।