आज का राशिफल। 21 सितंबर, 2022

मेष आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। वृष घर में उत्साह का माहौल रहेगा। भविष्य को लेकर …

मेष

आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृष

घर में उत्साह का माहौल रहेगा। भविष्य को लेकर आप काफी आशान्वित रहने वाले हैं। ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिये दिन बहुत अच्छा है। करियर को लेकर कोई बड़ा व सार्थक निर्णय कर सकते हैं। आज आप पूरा दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन

नए काम की शुरुआत करना आज ठीक नहीं है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज किसी की आलोचना करने से बचें। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। प्रेमी जन को आज कोई वादा न करें। धन-संपत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क

दाम्पत्य संबंध रोमांटिक रहेंगे। कुछ लोग आपके विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं। आज बड़ी परियोजनाओं की प्लानिंग कर सकते हैं। विदेशों में जॉब और कारोबार के अवसर मिलेंगे।

सिंह

अपनी कार्यशैली में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। आज धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। शाम को जीवनसाथी से कहासुनी करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

कन्या

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। और तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा। दैनिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

तुला

आप सबके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। जीवन साथी से बौद्धिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। धर्म के प्रति आप काफी समर्पण भाव रखेंगे। कारोबार में ज्यादा उदारता दिखाना उचित नहीं है। इसके कारण आपका मान-सम्मान उसी अनुपात में बढ़ेगा।

वृश्चिक

आपकी लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। गूढ़ रहस्य के विषयों पर अनुसंधान करने वालों को सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

धनु

महिलाओं को प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। ऑफिस में आपका काम बिगड़ सकता है। गलत कार्यशैली के कारण कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। बीमार लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

मकर

आपके व्यवहार से परिजन काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिये दिन उत्तम है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। शत्रु काफी कमजोर रहेंगे।

कुंभ

साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जल्दबाज़ी में कोई काम पूरा न करें। धर्म व पुण्य के प्रति आपके मन में श्रद्धा उत्पन्न होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। पेट में संक्रमण की आशंका है। आज हल्का भोजन करना हितकर होगा।

मीन

आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। भोग-विलास पर आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। किसी पर अन्धविश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे।