कन्नौज : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

कन्नौज : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

कन्नौज, अमृत विचार। छिबरामऊ की काशीराम कॉलोनी के पास तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। 2 दिन बाद वहां से फर्रुखाबाद किसी निजी चिकित्सक के पास ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते …

कन्नौज, अमृत विचार। छिबरामऊ की काशीराम कॉलोनी के पास तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। 2 दिन बाद वहां से फर्रुखाबाद किसी निजी चिकित्सक के पास ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के नगला बरी मौजा सराय गोपाल निवासी रामदत्त का 23 वर्षीय पुत्र राजेश सोमवार को गुरसहायगंज निवासी अपनी बड़ी बहन क्रपांती के घर बाइक से जा रहा था। तभी काशीराम कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया था। 2 दिन बाद वहां से परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजेश चार भाई व पांच बहनों में पांचवें नंबर का था।

यह भी पढ़ें –हरदोई : तिरंगा यात्रा को लेकर हुआ बड़ा बवाल, पूर्व पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज