Road Accident: बहराइच-गोंडा मार्ग पर चार पहिया वाहन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, चार घायल

Road Accident: बहराइच-गोंडा मार्ग पर चार पहिया वाहन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, चार घायल

बहराइच, अमृत विचार। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कौरेमउ गांव के पास टेंपो में सवारी बैठ रहे थे। तभी गोंडा की ओर से आ रही चार पहिया वाहन ने सभी को रौंद दिया। मौके पर ही एक सब्जी मंडी जा रहे व्यवसाई की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार और टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात के बरौंवा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह टेंपो का संचालन करते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे वह कोतवाली देहात के कौरेमऊ गांव के पास गोंडा बहराइच मार्ग पर सवारियों को बैठाने के लिए रुके। 

टेंपो पर कोतवाली देहात के मछियाही गांव निवासी सब्जी व्यवसाई विजय कुमार (41) पुत्र घनश्याम, मेड़ई (40) पुत्र गुरु चरन और सत्यम (17) बैठने के लिए आए। सभी टेंपो पर बैठ रहे थे। तभी गोंडा की तरफ से आए चार पहिया वाहन ने सभी को रौंदते हुए आगे निकल गई। मौके पर ही विजय की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन अन्य घायल हो गए। 

6

वहीं चार पहिया वाहन की टक्कर से बाद टेंपो ने साइकिल से मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर जा रहे श्रमिक कोतवाली देहात के माफी गांव निवासी विजय कुमार पुत्र राम आधार को टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है। 

वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भरत पांडेय ने बताया कि चार घायल जिला अस्पताल आए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कोतवाल देहात बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस