बदायूं: ठेकेदार के साथ हिमाचल में ऐसा क्या हुआ जो कब्र से निकालना पड़ा शव

बदायूं: ठेकेदार के साथ हिमाचल में ऐसा क्या हुआ जो कब्र से निकालना पड़ा शव

बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। थाना बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी अब्दुल कलाम की बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के फूफा द्वारा परिजनों को एक्सीडेंटल केस बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को हिमाचल पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव …

बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। थाना बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी अब्दुल कलाम की बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के फूफा द्वारा परिजनों को एक्सीडेंटल केस बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को हिमाचल पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाया। शव का विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। दो दिन बाद शव को दफन किया जाएगा।

गांव निवासी अब्दुल कलाम हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में रहकर ठेकेदारी करते थे। गांव लक्ष्मीपुर के ही फैजान और हशमत उसके साथ रहते थे। गांव संग्रामपुर निवासी अब्दुल कलाम का फूफा शमसुल भी हिमाचल प्रदेश में रहकर काम करता था। 22 जुलाई को अब्दुल कलाम की हत्या कर दी गई। चेहरा कुचलकर सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया गया था। थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

फूफा ने अब्दुल कलाम के परिजनों को हादसा होने की जानकारी दी। इसी बीच सोलन जिले की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो हत्या होने की आशंका हुई। पुलिस ने मृतक के फूफा शमसुल को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल की। हिमाचल पुलिस मृतक के गांव लक्ष्मीपुर पहुंची। साथ ही जिलाधिकारी से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम ने अनुमति दी तो 30 जुलाई को एसडीएम एमपी सिंह, सीओ बिसौली विनय कुमार चौहान की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया। हिमाचल पुलिस भी मौजूद रही।

बिसौली कोतवाल ऋ षिपाल सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हत्या होने की जानकारी देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शुक्रवार को कब्र से अब्दुल कलाम का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। एक-दो दिन में शव को दफन किया जाएगा।

कृषि कानूनों पर प्रदर्शन में किसानों की बदसलूकी, भाजपा नेता के कपड़े फाड़े

ताजा समाचार

Bareilly: रजऊ हादसे के बाद टूटी पूर्ति विभाग की नींद...गैस गोदाम आबादी से हटाने के निर्देश
मिस्र-स्पेन ने गाजा में इजरायली सैन्य अभियान को किया खारिज, अब्देल-फतह अल-सीसी-पेड्रो सांचेज की फोन पर हुई बातची
बुलडोजर के साथ सपा सांसद रामजीलाल के घर पहुंची करणी सेना, राणा सांगा पर दिया विवादित बयान, पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल
Kanpur में अधिवक्ता की हत्या के मुख्य आरोपी धीरज और उसकी पत्नी गिरफ्तार; बैसाखी से पीट-पीटकर ली थी जान... 
Punjab Budget 2025: '10 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज', हरपाल चीमा ने किया बड़ा ऐलान
आनंदमूर्ति गुरु मां लक्ष्य निर्धारण, तनाव मुक्त रहने की देंगी टिप्स; कानपुर के मोतीझील लॉन में होगी अमृत वर्षा