यूपी: नहीं हुई स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की पुष्टि, सियासी गलियारें में चर्चा तेज

लखनऊ। यूपी में BJP को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष ने नाम का एलान हो सकता है। यूपी BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे …

लखनऊ। यूपी में BJP को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष ने नाम का एलान हो सकता है।

यूपी BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की खबर बुधवार रात को आई थी। जिसके बाद अब ये सोचा जा रहा है कि अब प्रदेश का नया अध्यक्ष कौन बनेगा?BJP में यह व्यवस्था है कि पार्टी अध्यक्ष इस्तीफा नहीं देते हैं। पार्टी नए अध्यक्ष की घोषणा करती है और पूराने वाले का कार्यकाल खुद खत्म हो जाता है। ऐसे में फिलहाल स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की पुष्टि नहीं हुई है।

कुछ दिन पहले स्वतंत्र देव सिंह और मदन कौशिक दिल्ली दौरे पर थे। तब दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मीटिंग की थी। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूपी में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले स्वतंत्र देव सिंह ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर किया है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार में मंत्री भी हैं।

पढ़ें-संभल : मस्जिद के मौलवी ने छह वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी