UP Election 2022: नहीं टलेंगे विधानसभा चुनाव, सभी दल समय पर चाहते हैं चुनाव प्रक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायजा लेने के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में समय से इलेक्शन चाहते हैं। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से राय ली गई है। …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायजा लेने के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में समय से इलेक्शन चाहते हैं।
राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से राय ली गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की कोशिश की। पुलिस प्रशासन से भी इंतजाम पर बात की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि, सभी राजनीतिक दलों ने कहा है कि कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर इलेक्शन कराए जाएं। कुछ दलों ने रैलियों में कोविड-19 कॉल के उल्लंघन पर चिंता जाहिर की। महिलाओं मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर और महिलाओं मतदाताओं की पहचान की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है।
कुछ दलों ने कुछ अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। अधिकतर राजनीतिक दलों ने धनबल, शराब आदि के प्रयोग को लेकर चिंता जाहिर की है। मुख्य आयुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद सभी एसपी, डीआईजी, कमिश्नर से मिलकर हालात का जायजा लिया गया। इसके बाद सभी नोडल अधिकारियों से चर्चा की गई। सबसे अंत में मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से बातचीत की।
आगामी चुनाव को लेकर बढ़ाए गए 11000 बूथ
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 15 करोड़ वोटर है। यूपी में 52 लाख से ज्यादा नए वोटर्स है। 800 पोलिंग स्टेशन पर महिला पुलिस अधिकारी की तैनाती होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि 5 जनवरी तक फाइनल मतदाता सूची जारी होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना की वजह से बूथों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या में कमी की गई है। इसके लिए पोलिंग बूथ की संख्या को 11000 तक बढ़ाया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि इस बार बुजुर्गों-दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी।
पढ़ें- मुरादाबाद : भाजपाइयों को शाह के पहुंचने का इंतजार…देखिए रैली की तस्वीरें