Trending News: भैंस के बच्चे का हुआ मुंडन, अजीबोगरीब मन्नत की गजब कहानी सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग
आप लोगों ने बच्चों के मुंडन की बात तो सुनी होगी, क्योंकि हमारे देश में हमारे देश में बच्चों के पैदा होने के बाद उनके मुंडन कराए जाने की प्रथा है, जो सदियों से चली आ रही है। लेकिन इन दिनों ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। हाल ही …
आप लोगों ने बच्चों के मुंडन की बात तो सुनी होगी, क्योंकि हमारे देश में हमारे देश में बच्चों के पैदा होने के बाद उनके मुंडन कराए जाने की प्रथा है, जो सदियों से चली आ रही है। लेकिन इन दिनों ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। हाल ही में उत्तर प्रदेश के हरदोई के एक किसान को अपनी भैंस के पड़िया का मुंडन बड़ी ही धूमधाम से कराते देखा गया। इसके बारे में जिसने भी सुना वह भौचक्का में रह गया है।
ये भी पढ़ें- टूट गया टूट के मैं चूर हो गया! Mercedes-Benz से टक्कर के बाद 2 हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, देखें Video
बताया जा रहा है कि हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में एक किसान की भैंस के कई बच्चे जन्म लेने के कुछ समय बाद ही मर जाते थे। ऐसे में किसान ने गांव की ही एक देवी मां के मंदिर में जाकर मन्नत मांगी, जिसके बाद उसकी भैंस ने एक पड़िया को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक इस पड़िया के तीन साल होने पर उसने बड़ी ही धूमधाम से इसका मुंडन उस देवी मां के मंदिर में जाकर कराया है। वहीं किसानों के मुताबिक इसमें नाते रिश्तेदार के अलावा मित्र, हितेषी और नजदीकी भी बुलाए गए। इस तरह का आयोजन गांव में पहली बार हुआ है। वहीं किसान की मानें तो उसका इस सब में करीब 95 हजार रुपया खर्च हुआ है। फिलहाल अजीबोगरीब मन्नत का ये मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
ये भी पढ़ें- चेहरा पहचानना मुश्किल, हाथ से हड्डी गायब… रूस की ‘कैद’ में रहे यूक्रेनी सैनिक की दर्दभरी दास्तां