सिमा के 10वें संस्करण में तेलुगु, कन्नड़ फिल्में पुरस्कृत, यहां भी छाया रहा ‘पुष्पा’ का जादू
नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (सिमा) के 10 वें संस्करण में तेलुगु और कन्नड़ की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरुस्कृत किया गया है। इस अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, यश, विजय देवरकोंडा और कमल हासन सहित तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों ने सिमा …
नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (सिमा) के 10 वें संस्करण में तेलुगु और कन्नड़ की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरुस्कृत किया गया है। इस अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, यश, विजय देवरकोंडा और कमल हासन सहित तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों ने सिमा की भव्यता और ग्लैमर को बढ़ाया।
समारोह में सुकुमार (पुष्पा के निदेशक), अनीस बज्मी, पूजा हेगड़े, अरमान मलिक, कृति शेट्टी, शालिनी पांडे, प्रज्ञा जायसवाल आदि भी उपस्थित हुए। शो के पहले दिन शनिवार को तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया था और आज तमिल और मलयालम सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कार दिये जायेंगे। इससे पहले, सिमा के अध्यक्ष वृंदा प्रसाद अदुसुमिली ने चार दक्षिण भारतीय भाषाएँ- तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज़ की गई फ़िल्मों के लिए नामांकन की घोषणा की।
कन्नड़ के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता यश ने फिल्म ‘केजीएफ2’ में अपने अभूतपूर्व संग्रह के साथ भारतीय फिल्म उद्योग की गतिशीलता को बदल दिया है। अभिनेता यश ने कहा था कि एक दिन बड़े अवार्ड शो का आयोजन बैंगलोर होगा और अब बेंगलुरु में आयोजित 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (सिमा) आयोजित करके यश के पूर्व विचारों को वास्तविकता में बदल गया। यश की फिल्म ‘केजीएफ2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी जीत हासिल की है। बेंगलुरु में आयोजित सिमा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं को एकसाथ इस शो के मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस शो की करीब 54 करोड़ रुपये से ओपनिंग की गई।
पुष्पा : द राइज नामक फिल्म को देश में ही नहीं विदेश में भी खूब सराहा गया। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता दर्ज की। इस फिल्म को भी साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्म पुष्पा: द राइज में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेता के रूप में सम्मानित किया गया। अभिनेता ने मंच पर अपने पुष्पराज शैली में पुरस्कार प्राप्त किया और सुकुमार ने पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (तेलुगु) का पुरस्कार जीता। इसके बाद तेलुगु फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए देवी श्री प्रसाद ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता और इसी दौरान चंद्रबोस को ‘श्रीवल्ली’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार मिला और जगदीश प्रताप बंडारी ने ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
ये भी पढ़ें:-फिल्म उद्योग में क्या विदेशियों के हाथों अपनी नौकरी गंवा रहे हैं भारतीय ?