स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस ने कहा ‘Get Well Soon’

मंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री …
मंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं।
92 साल की लेजेंडरी सिंगर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया।
डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का सीन, देखें…
वहीं लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सेलेब्स समेत फैंस सभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
https://twitter.com/Gunjan47/status/1480795804742737924?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1480795804742737924%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Ftrending%2Fnews%2Flata-mangeshkar-covid-positive-get-well-soon-trends-on-twitter-as-legendary-singer-admitted-to-icu-latest-bollywood-news-2022-01-11-753840
Just came to know about the #News of legendary singer Indian Kokila #LataMangeshkar ji tested #CoronaPositive and she was shifted to ICU of Breach Candy Hospital in #Mumbai.
Praying for her good health and speedy recovery
Stay strong and Get Well Soon ma'am.?#Bollywood #COVID19 pic.twitter.com/q4VtYSWMjl— cheikaba h (@CheikabaH) January 11, 2022
Get well soon Lata Mangeshkar ji. Whole country is praying for your good health.@mangeshkarlata #LataMangeshkar pic.twitter.com/1yvyoYcPr7
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) January 11, 2022