Russia Ukraine War : रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के सूमी में केमिकल प्लांट पर की गोलाबारी, अमोनिया गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप

ल्वीव (यूक्रेन)। पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर से अधिक के दायरे वाला क्षेत्र संदूषित हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिसाव का कारण क्या है। सुमीखिमप्रोम संयंत्र …
ल्वीव (यूक्रेन)। पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर से अधिक के दायरे वाला क्षेत्र संदूषित हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिसाव का कारण क्या है।
सुमीखिमप्रोम संयंत्र शहर के पूर्वी क्षेत्र में बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी लगभग 263,000 है और हाल के हफ्तों में यह रूसी सैनिकों की निरंतर गोलाबारी का निशाना बना है। अधिकारियों ने सूमी में लोगों से बचाव के लिए एहतियात बरतने का आग्रह किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसाव के बाद इस प्लांट के पांच किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को इलाका छोड़कर जाने के लिए कह दिया गया है। दरअसल इस गैस से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालात से निपटने के लिए कई टीमें भी लगी हुईं हैं।
यूक्रेन के पूर्वी शहर में अमोनिया के रिसाव पर पाया गया काबू
आपात अधिकारियों ने पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र से हुए अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया है। सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, ज्यिवित्स्की ने यह नहीं बताया कि रिसाव किस कारण से हुआ था, जिसके चलते सुमीखिमप्रोम संयंत्र के ढाई किलोमीटर के दायरे में चारों तरफ जहरीली अमोनिया गैस फैल गई थी। सुमीखिमप्रोम संयंत्र सूमी के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी 2.63 लाख के करीब है और जहां हाल के हफ्तों में रूसी सैनिकों द्वारा नियमित रूप से गोलाबारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : रूस ने की मारियुपोल के लोगों से हथियार डालने की मांग, यूक्रेन ने प्रस्ताव ठुकराया